Haryana नारी शक्ति वंदन अधिनियम से नीति निर्माण में महिलाओं को मिलेगा नेतृत्व : नायब सिंह सैनी by Bhumi April 15, 2026 written by Bhumi April 15, 2026 2 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” महिलाओं को देश के नीति निर्माण में नेतृत्व की भूमिका प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री आज चंडीगढ़ के सेक्टर 38 स्थित रानी लक्ष्मी बाई भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी भी उपस्थित थी। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्षों तक हमारी व्यवस्था में महिलाओं की भूमिका को सीमित करने का प्रयास हुआ। वे घर की चारदीवारी तक सीमित कर दी गईं, निर्णय लेने की प्रक्रिया से दूर रखी गईं। फिर भी रानी पद्मावती, रानी दुर्गावती, चांदबीबी, रानी लक्ष्मीबाई जैसी कुछ नारियों ने इस काल में भी अपनी प्रतिभा और बुद्धिमता की छाप छोड़ी है। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए शुरू की गई योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि वर्ष 2015 में जब मोदी जी ने हरियाणा के पानीपत से “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” का नारा दिया तो उसकी गूंज पूरे देश में सुनाई दी। यही नहीं, पूरे समाज का मन भी बदला और बेटियों को बचाने व पढ़ाने का एक अभियान शुरू हो गया। उसी का परिणाम है कि आज देश में लिंगानुपात में बड़ा सुधार हुआ है। उस समय हरियाणा का लिंगानुपात 871 था, जो आज बढ़कर 923 हो गया है। उन्होंने ‘सुकन्या समृद्धि योजना’, ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ ‘प्रधानमंत्री जन धन योजना’, ‘मुद्रा योजना’ और ‘स्टैंड-अप इंडिया’ , ‘वन स्टॉप सेंटर योजना’, ‘महिला हेल्पलाइन-181’ और ‘निर्भया फंड’ जैसी योजनाओं को महिलाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ करने वाला बताया। उन्होंने आगे कहा कि सेनाओं में महिलाओं को बड़े पदों पर नहीं रखा जाता था। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा सेवाओं में महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन प्रदान किया। सैनिक स्कूलों में बेटियों के दाखिले को मंजूरी दी गई है। इसके बाद देश के सशस्त्र बलों ने एन.डी.ए में महिलाओं के लिए प्रवेश खोल दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें गर्व है कि आज दुनियाभर में सबसे ज्यादा महिला पायलट भारत में हैं। इतना ही नहीं, चंद्रयान-3 मिशन को सफल बनाने में 100 से अधिक महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की भूमिका को आज कौन नहीं जानता। साफ जाहिर है कि महिलाओं को जब भी अवसर दिया गया, उन्होंने स्वयं को साबित कर दिखाया। अब आई.आई.टी में दाखिला लेने वाली बेटियों की संख्या दोगुणा से भी अधिक हो गई है। वर्ष 2016 से पहले केवल 8 प्रतिशत बेटियों को दाखिला मिलता था। अब यह संख्या 20 प्रतिशत से अधिक हो गई है। श्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि हरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया है जिसके बाद से पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसे विषयों पर गांवों की हालत पहले से बहुत बेहतर हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी ने महिलाओं के मान-सम्मान का जो अभियान पिछले 11 वर्षों से चलाया हुआ है, वह अब नारी शक्ति वंदन अधिनियम तक पहुंच गया है। यह कानून वर्ष 2034 में लागू होना था, लेकिन प्रधानमंत्री जी इसे वर्ष 2029 में ही लागू करना चाहते हैं। इसीलिए, उन्होंने कल 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र बुलाया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पहले यह कानून कई दशकों से लटकाया गया। पहले की सरकारों ने इसे केवल चर्चा तक सीमित रखा, लेकिन कभी भी इसे लागू करने की इच्छाशक्ति नहीं दिखाई। कभी जातिगत आरक्षण के नाम पर, कभी राजनीतिक स्वार्थों के चलते, इस महत्वपूर्ण कानून को टालते रहे। लेकिन, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस विषय को केवल राजनीति का मुद्दा नहीं बनाया, बल्कि इसे राष्ट्र निर्माण का आधार बनाया है। अब जब यह कानून लागू होने जा रहा है, तो यह देश की करोड़ों माताओ-बहनों के सपनों की जीत है। उन्होंने कहा कि यह कानून देश की संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें निर्णय लेने की मुख्यधारा में लाता है। यह कानून महिलाओं को केवल भागीदारी नहीं, बल्कि नीति निर्माण में नेतृत्व की भूमिका देता है। यह उस नए भारत की तस्वीर है, जहां बेटियां केवल सपने नहीं देखेंगी, बल्कि उन्हें साकार भी करेंगी। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस अधिनियम से महिलाओं का सशक्तीकरण होगा, यह देश की महिलाओं के लिए ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने भी हरियाणा में महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई हैं जिससे प्रदेश में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली अनेक महिलाओं को भी सम्मानित किया। “स्त्री सामर्थ्य फाउंडेशन” द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शिवानी सैनी, भाजपा जिला प्रधान जितेंद्र पाल मल्होत्रा, चंडीगढ़ की डिप्टी मेयर सुमन शर्मा, पूर्व मेयर सर्वजीत कौर, हरप्रीत बबला समेत कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित थी। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Bhumi previous post नगर निकाय चुनाव 2026: हरियाणा में 826 मतदान केंद्र, 8.70 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान next post रेकोंग पिओ में धूमधाम से मना 79वां हिमाचल दिवस, मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणाएं You may also like नगर निकाय चुनाव 2026: हरियाणा में 826 मतदान... April 15, 2026 PMT में इस बार आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन,... April 15, 2026 रोहतक की मंडियों में कृषि मंत्री श्याम सिंह... April 15, 2026 हरियाणा में पोड टैक्सी परियोजना को लेकर जापान-USA... April 15, 2026 आईएमसी हिसार परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, मुख्य सचिव... April 15, 2026 हरियाणा में पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों के... April 15, 2026 कैम्पा के तहत हरियाणा में ₹298 करोड़ की... April 15, 2026 हरियाणा में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती: आरती सिंह... April 15, 2026 कांग्रेस केवल आरोप लगाती है, हमारे पास काम... April 11, 2026 हांसी की बांस अनाज मंडी पहुंचे कृषि मंत्री,... April 11, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.