ChandigarhLatest भव्य कलश यात्रा के साथ भगवान परशुराम भवन में प्रभु श्री राम कथा का हुआ शुभारंभ by Gurdeep Singh October 7, 2026 written by Gurdeep Singh October 7, 2026 2FacebookTwitterPinterestEmail प्रभु श्री राम कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा से हुआ। भगवान परशुराम भवन सैक्टर 37 से लगभग सौ से भी अधिक महिलाएं सिर पर सुंदर मंगल कलश धारण किये हुए निकलीं जिसे किन्नर गुरु महामंडलेश्वर स्वामी सोनाक्षी जी महाराज ने और भी सुशोभित बनाते हुए यात्रा का मार्ग दर्शन किया। माता मनसा देवी मंदिर से पधारे 21 संस्कृत विद्यार्थियों ने भी शुभ कलश यात्रा की शोभा बढ़ाई। कलश यात्रा से पहले वैदिक रीति से गणेश एवं कलश पूजन स्वस्तिवाचन से मंगलाचरण किया गया। भव्य कलश यात्रा के समापन उपरांत आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी ने गोस्वामी तुलसी दास रचित महान काव्यग्रंथ श्री रामचरित मानस में वर्णित श्लोक द्वारा कथा प्रारंभ की। सर्वप्रिय प्रसिद्ध नेता संजय टंडन जी भी अपने सहयोगियों सहित कथा में उपस्थित हुए। कथा व्यास ने उनका स्वागत करते हुए आशीर्वाद दिया। आयोजक श्री ब्राह्मण सभा चण्डीगढ़ के अध्यक्ष यशपाल तिवारी ने बताया कि पांच दिवसीय कथा 10 अक्टूबर तक चलेगी और प्रतिदिन कथा उपरांत भोजन की व्यवस्था रहेगी। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post जन शिक्षण संस्थान ने अरुण कुमार को स्किल डेवलपमेंट में 32 साल की समर्पित सेवा और योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया next post नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पीजीजीसी-46 के विद्यार्थियों ने निकाली पदयात्रा You may also like ਰਾਸ਼ਟਰਪਿਤਾ ਮਹਾਤਮਾ ਗਾਂਧੀ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਹਾੜੇ ਮੌਕੇ... October 7, 2026 केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और हरियाणा के... October 7, 2026 ਅੱਜ ਧੂਰੀ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ 47 ਕਰੋੜ ਤੋਂ ਵੱਧ... October 7, 2026 ਧੂਰੀ ਰੈਲੀ ਦੇ ਭਾਰੀ ਇਕੱਠ ਨੇ ਸਾਬਤ ਕਰ... October 7, 2026 एक कार्यकर्ता का जीवन संगठन को समर्पित रहता... October 7, 2026 ये आकाशवाणी है – आज मन की बात... October 7, 2026 ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹਰ ਮਾਂ ਅਤੇ ਭੈਣ ਦੀ ਪੁਕਾਰ... October 7, 2026 एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे 29वें वायुसेना प्रमुख October 7, 2026 ਧੰਨਵਾਦ ਅਮਰਗੜ੍ਹ ਵਾਲਿਓ! October 7, 2026 माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री Amit... October 7, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.