Chandigarh टेंडर के बाद एक सप्ताह चली सुपर सक्शन मशीन, फिर बंद हुई सेवा; ट्रैक्टर भेजने पर भी उठे सवाल by Gurdeep Singh October 9, 2026 written by Gurdeep Singh October 9, 2026 2FacebookTwitterPinterestEmail हेलो माजरा, वार्ड नंबर 20 में सीवरेज सफाई के लिए सुपर सक्शन मशीन का टेंडर होने के बावजूद मशीन की नियमित उपलब्धता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद सिंह का कहना है कि टेंडर होने के बाद शुरुआत में लगभग एक सप्ताह तक मशीन क्षेत्र में आई, लेकिन उसके बाद मशीन नियमित रूप से आना बंद हो गई। अरविंद सिंह के अनुसार, कल रात भी सुपर सेक्शन मशीन के स्थान पर ट्रैक्टर भेजा गया, जिसे बाद में वापस भेज दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सुपर सेक्शन मशीन के लिए टेंडर हुआ है तो उसके स्थान पर बार-बार दूसरे साधन क्यों भेजे जा रहे हैं। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कर स्पष्ट किया जाए कि मशीन नियमित रूप से क्यों नहीं लाई जा रही है। यदि ठेकेदार टेंडर की शर्तों के अनुसार काम नहीं कर रहा है तो नियमों के तहत कार्रवाई, आवश्यकता पड़ने पर टेंडर समाप्त करने और ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने पर विचार किया जाए। अरविंद सिंह ने यह भी मांग की कि हर दिन हेलो माजरा क्षेत्र में मशीन की मौजूदगी और सीवरेज सफाई कार्य की फोटो/जियो-टैग्ड रिपोर्ट तैयार कर नगर निगम कमिश्नर को भेजी जाए तथा संबंधित ग्रुप में भी साझा की जाए, ताकि कार्य में पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने कहा कि जिस दिन मशीन क्षेत्र में नहीं आएगी, उस दिन की शिकायत संबंधित अधिकारियों के समक्ष दर्ज कराई जाएगी। उनका कहना है कि टेंडर जनता की सुविधा के लिए हुआ है, केवल कागजों पर दिखाने के लिए नहीं। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post CM fulfils commitment to children, releases Rs. 4 crore for new school buildings next post शिशु निकेतन की बेटियों ने बढ़ाया चंडीगढ़ का गौरव, क्रिकेट में जीता रजत पदक You may also like PSO-Gunman Tri-City Association Formed to Provide a Platform... October 9, 2026 अश्विन नवरात्र मेले के प्रथम दिन माता मनसा... October 9, 2026 मनीमाजरा में युवाओं से सीधा संवाद, नशे से... October 9, 2026 गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-23 ए द्वारा... October 9, 2026 चण्डीगढ़ से बिना परमिट एवं निर्धारित टाइम टेबल... October 9, 2026 सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर राष्ट्रीय सफाई... October 9, 2026 “गावो विश्वस्य मातरः” अर्थात गाय विश्व की माता... October 9, 2026 ईएसआई का ‘स्मृति पौधारोपण’ 9 अक्टूबर को October 9, 2026 प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व... October 9, 2026 जीएसटी 2.0 के महत्वपूर्ण सुधारों का कैट,चंडीगढ़ चैप्टर... October 9, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.