Chandigarh गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-23 ए द्वारा नशा मुक्त संकल्प यात्रा का आयोजन by Gurdeep Singh October 9, 2026 written by Gurdeep Singh October 9, 2026 26FacebookTwitterPinterestEmail नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने तथा युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखने के उद्देश्य से गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-23 ए के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा नशा मुक्त संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिमाचल महासभा, चंडीगढ़ की ओर से अध्यक्ष पृथी सिंह प्रजापति भी यात्रा में शामिल हुए और नशामुक्त समाज के संकल्प में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। स्कूल शिक्षक दिनेश जांगड़ा के साथ विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान में सहभागिता की। इस दौरान पृथी सिंह प्रजापति भी स्कूल के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के साथ खड़े होकर नशे के खिलाफ जागरूकता के इस अभियान का हिस्सा बने। इस अवसर पर पृथी सिंह प्रजापति ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। बच्चों और युवाओं को शिक्षा, खेल, संस्कार एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़कर उन्हें नशे जैसी बुराई से दूर रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा अपने साथियों और आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। नशा मुक्त संकल्प यात्रा’ के माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों और समाज के विभिन्न वर्गों ने एकजुट होकर नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post चण्डीगढ़ से बिना परमिट एवं निर्धारित टाइम टेबल के चल रही बसों पर सख्त कार्रवाई की मांग next post मनीमाजरा में युवाओं से सीधा संवाद, नशे से दूर रहने की अपील की थाना प्रभारी ने You may also like सफाई कर्मचारियों को स्थायी करने सहित छह प्रमुख... November 13, 2026 हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष चंडीगढ़... November 4, 2026 Haryana Chief Minister, Sh. Nayab Singh Saini launching... November 4, 2026 सेक्टर-23 स्थित श्री मुनि जी की धर्मशाला में... November 4, 2026 वार्ड नं 5 में चौधरी जसपाल सिंह पाली... November 4, 2026 सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख... November 4, 2026 पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की... November 4, 2026 कल चमन था, आज एक सहरा हुआ… November 4, 2026 सेक्टर-23 स्थित श्री मुनि जी की धर्मशाला में... November 4, 2026 कैंसर पीड़ित 73 वर्षीय विधवा ने राष्ट्रपति से... November 4, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.