Home » जीएसटी 2.0 के महत्वपूर्ण सुधारों का कैट,चंडीगढ़ चैप्टर ने किया जोरदार स्वागत

जीएसटी 2.0 के महत्वपूर्ण सुधारों का कैट,चंडीगढ़ चैप्टर ने किया जोरदार स्वागत

by Gurdeep Singh

57वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में व्यापार एवं उद्योग जगत के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों का कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट), चण्डीगढ़ चैप्टर ने एक बैठक करके स्वागत किया है। कैट, चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष हरीश गर्ग ने कहा कि जीएसटी व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और व्यापारी-अनुकूल बनाने की दिशा में उठाए गए ये कदम देश के करोड़ों व्यापारियों और एमएसएमई’ज़ के लिए राहत देने वाले हैं।

हरीश गर्ग ने कहा कि तेज रिफंड प्रक्रिया, सरल जीएसटी रजिस्ट्रेशन, जेनुइन टैक्सपेयर्स के आईटीसी की सुरक्षा तथा कंप्लायंस का बोझ कम करने जैसे सुधार व्यापारियों के लिए ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस को मजबूत करेंगे। इससे व्यापारियों की वर्किंग कैपिटल बेहतर होगी और उन्हें कारोबार के विस्तार में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि देश का व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। ईमानदार व्यापारी को भय नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान और सुविधा मिलनी चाहिए। जीएसटी व्यवस्था में किए जा रहे ये सुधार सरकार और व्यापारिक समुदाय के बीच विश्वास को और मजबूत करेंगे।

उन्होंने केंद्र सरकार एवं जीएसटी काउंसिल द्वारा व्यापारियों की व्यावहारिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे सुधारों की सराहना करते हुए कहा कि जीएसटी को लगातार सरल और टेक्नोलॉजी-ड्रिवन बनाना विकसित भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।

कैट के चण्डीगढ़ चैप्टर के महासचिव भीम सेन अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी प्रक्रियाओं के सरल होने से छोटे व्यापारियों, दुकानदारों और एमएसएमई’ज़ को विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि कम कंप्लायंस बर्डन से व्यापारी अपना अधिक समय कारोबार और ग्राहक सेवा पर दे सकेंगे।

इस अवसर पर उमेश गुप्ता, नरेश गर्ग, राजकुमार, पवन गर्ग, बजरंग अग्रवाल एवं अनिल सिंघल ने भी जीएसटी काउंसिल के निर्णयों का स्वागत करते हुए कहा कि व्यापार सुगमता और पारदर्शिता को प्राथमिकता देने वाली यह पहल देश के व्यापारिक वातावरण को और मजबूत करेगी।

कैट ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी सरकार व्यापारियों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखेगी और जीएसटी से संबंधित शेष व्यावहारिक समस्याओं का समाधान करते हुए एक सरल, पारदर्शी एवं व्यापारी हितैषी कर व्यवस्था को और मजबूत करेग

You may also like

Leave a Comment