Home » अश्विन नवरात्र मेले के प्रथम दिन माता मनसा देवी के प्रांगण में थिएटर आर्ट्स, चण्डीगढ़ की विश्व प्रसिद्ध प्रस्तुति श्री रामलीला का मंचन होगा

अश्विन नवरात्र मेले के प्रथम दिन माता मनसा देवी के प्रांगण में थिएटर आर्ट्स, चण्डीगढ़ की विश्व प्रसिद्ध प्रस्तुति श्री रामलीला का मंचन होगा

by Gurdeep Singh

श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल श्राइन बोर्ड, पंचकूला द्वारा आयोजित नवरात्र मेले के प्रथम दिन दिनांक 11 अक्टूबर को तिकोना पार्क, मनसा देवी मंदिर प्रांगण में विश्व प्रसिद्ध लाइट साइट एंड साउंड शो श्री रामलीला का मंचन होगा।यह जानकारी माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के वरिष्ठ मेंबर देविंदर धवन द्वारा दी गई।

थिएटर आर्ट्स, चंडीगढ़ की यह विश्व प्रसिद्ध प्रस्तुति राजीव मेहता द्वारा निर्देशित और परवीन वालिया द्वारा निर्मित इस शो की अबतक लगभग 250 से ज्यादा शो विश्व भर में हो चुके है। वर्ष 2007 में इस शो का प्रीमियर शो अमरीका के प्रसिद्ध शहर लॉस एंजिल्स में हुआ था और उसमें रावण का किरदार मशहूर कलाकार बीएन शर्मा तथा मेघनाथ और दशरथ का किरदार मशहूर कलाकार सुविंदर विक्की ने निभाया था। अब इस शो में ट्राइसिटी के 40 जाने-माने कलाकार योगेश अरोड़ा, बलकार सिद्धू, राजीव मेहता, भूपिंदर सिंह संधू, तेजिंदर जोशी, रमेश कुमार भारद्वाज, सतपाल सिंह, आशा सकलानी, गीता गांधी, रविंदर सिंह रावत, राहुल वर्मा, प्रवीन वालिया, मुकेश चंदेलिया, बलजिंदर सिंह दारापुरी, निष्ठा वालिया, दिलप्रीत कौर, जतिंद्र सिंह शम्मी, साहिल ग्रोवर, सुमन रमेश, बिंदु भुल्लर, अभिराज, जसवंत सिंह, कृतिका, कविता संधू, दीक्षा गुलाटी, गुरप्रीत कौर, रणजीत पन्नू, सक्षम, साजन विज, गुरजंट सिंह, संदीप कुमार और अमनप्रीत सिंह घुग्गी, अवधेश कुमार निभा रहे है। प्रकाश व्यवस्था करन गुलज़ार केएफ रहे हैं। दो घंटे चालीस मिनिट की यह प्रस्तुति सायंकाल ठीक 6.30 बजे आरम्भ होगी।

You may also like

Leave a Comment