Haryana एन.आई.टी. फरीदाबाद का स्थापना दिवस शहर के इतिहास और विकास यात्रा से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर है-डॉ राजेश भाटिया by Gurdeep Singh October 19, 2026 written by Gurdeep Singh October 19, 2026 3FacebookTwitterPinterestEmail फरीदाबाद, 17 अक्टूबर। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, महाबीर दल, मार्केट नंबर-1 एवं पंजाबी सभा, फरीदाबाद की ओर से दशहरा मैदान में तैयार की गई लंका में आज एन.आई.टी. फरीदाबाद का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़खल के विधायक धनेश अदलक्खा ने केक काटकर स्थापना दिवस की खुशियां साझा कीं। विधायक धनेश अदलखा ने एन.आई.टी. फरीदाबाद के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की उन्नति, खुशहाली और निरंतर विकास की कामना की। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद का औद्योगिक एवं सामाजिक क्षेत्र में विशेष महत्व है। शहर की प्रगति में यहां के नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं और धार्मिक संगठनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मंदिर संस्था के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने कहा कि एन.आई.टी. फरीदाबाद का स्थापना दिवस शहर के इतिहास और विकास यात्रा से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर है। फरीदाबाद ने वर्षों में औद्योगिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। ऐसे अवसर हमें अपने शहर की उपलब्धियों पर गर्व करने और इसके उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर महाबीर दल सदैव धार्मिक परंपराओं के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करता रहा है। पंजाबी सभा, फरीदाबाद के प्रधान राजकुमार वोहरा ने कहा कि शहर के स्थापना दिवस जैसे अवसर नागरिकों में आपसी भाईचारे, एकता और अपने शहर के प्रति अपनत्व की भावना को मजबूत करते हैं। फरीदाबाद हम सभी की कर्मभूमि है और इसकी तरक्की एवं प्रतिष्ठा बढ़ाने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने एन.आई.टी. फरीदाबाद के स्थापना दिवस पर सभी शहरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए शहर की निरंतर उन्नति और समृद्धि की कामना की। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, महाबीर दल, मार्केट नंबर-1 एवं पंजाबी सभा द्वारा धार्मिक परंपराओं के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाता है। इसी कड़ी में दशहरा मैदान में लंका के निर्माण के दौरान एन.आई.टी. फरीदाबाद का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और शहर की खुशहाली एवं विकास की कामना की। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post Chief Minister addresses Anti-Chitta Walkathon next post Loreto Convent School, Tara Hall Sports Day Celebration You may also like संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम... October 19, 2026 *व्यापारियों एवं उद्योगपतियों की समस्याओं के समाधान के लिए हरियाणा... October 19, 2026 हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण तथा मत्स्य... October 19, 2026 Haryana Chief Secretary Sh. Anurag Rastogi chairing the... October 19, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, स्वीडन... October 19, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी श्री भोपाल... October 19, 2026 हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण... October 19, 2026 हरियाणा के लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री... October 19, 2026 हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन श्री मोहन... October 19, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, स्वीडन... October 19, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.