Punjab नशा, रंगदारी और गैंगस्टरवाद से मुक्ति के लिए पंजाब को भाजपा की संकल्पबद्ध सरकार चाहिए: तरुण चुग by Gurdeep Singh October 28, 2026 written by Gurdeep Singh October 28, 2026 4FacebookTwitterPinterestEmail भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी एवं सांसद तरुण चुग ने पंजाब में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था, दिनदहाड़े हो रही हत्याओं, अपहरण, नशा तस्करी और गैंगस्टरवाद को लेकर भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता अब समझ चुकी है कि नशे, रंगदारी, माफिया और गैंगस्टरों के आतंक से मुक्ति के लिए राज्य में भारतीय जनता पार्टी की संकल्पबद्ध और निर्णायक नेतृत्व वाली सरकार आवश्यक है। आम आदमी पार्टी के शासन में पंजाब के नागरिक असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर हैं, जबकि अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चुग ने कहा कि पिछले 24 से 36 घंटों में सामने आई मोगा में दो युवकों की हत्या, पटियाला के 27 वर्षीय युवक के अपहरण के बाद संगरूर में उसका शव मिलने और दोआबा क्षेत्र में एक व्यक्ति पर हुए बर्बर हमले जैसी घटनाएं पंजाब की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने पूछा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान बताएं कि इन मामलों में कितनी गिरफ्तारियां हुईं, पुलिस ने क्या कार्रवाई की और अपराधियों को सजा दिलाने के लिए सरकार ने क्या कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जब नागरिकों की जान सुरक्षित नहीं है, तब सरकार की जवाबदेही से बचने की कोई गुंजाइश नहीं है। चुग ने आरोप लगाया कि पंजाब में नशे का कारोबार, रंगदारी और गैंगस्टर नेटवर्क केवल पुलिस की चुनौती नहीं, बल्कि राज्य की सुरक्षा और भविष्य से जुड़ा गंभीर संकट बन चुके हैं। भाजपा नेता सुनील जाखड़ द्वारा उठाए गए सवालों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि नशे के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करके सर्वे कराने के बाद भी यदि सरकार नशे के नेटवर्क को तोड़ने, उसकी आपूर्ति रोकने और युवाओं को बचाने में सफल नहीं होती, तो जनता को उस खर्च और उसके परिणामों का हिसाब मिलना चाहिए। उन्होंने नशा तस्करी, अवैध दवा बिक्री, जेलों से संचालित नेटवर्क और पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से आने वाले नशीले पदार्थों तथा हथियारों के आरोपों की निष्पक्ष एवं गहन जांच की आवश्यकता पर बल दिया। चुग ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट संकल्प व्यक्त किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब से नशे का पूर्ण सफाया किया जाएगा। चिट्टा बेचने वालों, नशे की आपूर्ति करने वालों और नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क में शामिल अपराधियों को कानून के शिकंजे में लाकर कठोर सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए केवल छोटे तस्करों पर कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि पूरे नेटवर्क के संचालकों, वित्तपोषकों, राजनीतिक संरक्षण देने वालों और अंतरराष्ट्रीय संपर्कों की पहचान कर उनके विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई करनी होगी। जहां भी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े पहलू सामने आते हैं, वहां संबंधित केंद्रीय जांच एजेंसियों की भूमिका भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। चुग ने कहा कि भाजपा पंजाब को भयमुक्त, अपराधमुक्त और नशामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता को ऐसी सरकार चाहिए जो अपराधियों के बजाय पीड़ितों के साथ खड़ी हो, नशा तस्करों को संरक्षण देने के बजाय उन्हें सजा दिलाए और युवाओं के भविष्य को राजनीतिक स्वार्थों की भेंट न चढ़ने दे। उन्होंने भगवंत मान सरकार से हत्याओं और अपहरण के मामलों में तत्काल कार्रवाई, नशे के खिलाफ अभियान के परिणामों का सार्वजनिक विवरण और अपराधियों के राजनीतिक संबंधों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग की। चुग ने विश्वास व्यक्त किया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का संकल्प पंजाब को नशे और गैंगस्टरवाद के चंगुल से मुक्त कराने की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाएगा। पंजाब के मोगा में हुई फायरिंग की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए चुग ने कहा कि राज्य में गोलीबारी और हिंसक घटनाओं का लगातार सामने आना गंभीर चिंता का विषय है। ऐसी घटनाएं कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े करती हैं। पंजाब की जनता को भयमुक्त वातावरण और सुरक्षा देना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार को ऐसी घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि आम नागरिकों की सुरक्षा और कानून के शासन में जनता का विश्वास कायम रह सके। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post आईटीबीपी के पूर्व सैनिक फोर्स की अनदेखी से खफा next post गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ के निवेश प्रस्तावों की सौगात You may also like ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਓਵਰਡੋਜ਼ ਨਾਲ ਹੋਣ ਵਾਲੀਆਂ... October 29, 2026 ਖਰੜ ਤੋਂ ਮਾਵਾਂ ਧੀਆਂ ਦੀ ਲਲਕਾਰ ਦੀ ਗੂੰਜ-ਹਰਸਿਮਰਤ... October 29, 2026 ਹਲਕਾ ਮਜੀਠਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਜੌਹਲ ਤੋਂ ਸ. ਕਰਤਾਰ... October 29, 2026 ਜਲੰਧਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਹਲਕਾ ਨਕੋਦਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਸਰੀਂਹ... October 29, 2026 ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ‘ਏਸ਼ੀਅਨ ਚੈਂਪੀਅਨਜ਼ ਟਰਾਫੀ’ ਲਈ ਪਹੁੰਚੇ ਡੈਲੀਗੇਸ਼ਨ... October 29, 2026 ਸ੍ਰਿਸ਼ਟੀ ਕਰਤਾ ਭਗਵਾਨ ਵਾਲਮੀਕਿ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਗਟ ਦਿਵਸ... October 28, 2026 ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ, ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ October 28, 2026 ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ, ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ October 28, 2026 ਦਿੱਲੀ ਦੇ ਧਾੜਵੀਆਂ ਦੀ ‘ਲੈਂਡ ਪੂਲਿੰਗ ਨੀਤੀ’ ਨੂੰ... October 28, 2026 ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ, ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ October 28, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.