Haryana PMT में इस बार आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन, आयोग की अभ्यर्थियों को विशेष सलाह by Bhumi April 15, 2026 written by Bhumi April 15, 2026 276FacebookTwitterPinterestEmail हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य श्री भूपेंद्र चौहान ने बताया आयोग द्वारा आयोजित शारीरिक माप परीक्षा (PMT) इस बार आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन प्रणाली पर आयोजित की जाएगी। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने आधार बायोमेट्रिक का लॉक स्टेटस पहले से जांच लें और आवश्यकता होने पर उसे अनलॉक कर लें, ताकि सत्यापन प्रक्रिया बिना किसी बाधा के समय पर पूरी हो सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी अभ्यर्थी का आधार बायोमेट्रिक लॉक रहेगा तो सत्यापन में अनावश्यक देरी हो सकती है, क्योंकि परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन के उपयोग की अनुमति नहीं होगी। ऐसे में अभ्यर्थी समय रहते यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक विकल्प के माध्यम से अपना आधार बायोमेट्रिक अनलॉक कर लें। आधार बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक की प्रक्रिया समझने के लिए अभ्यर्थी यूआईडीएआई के आधिकारिक वीडियो लिंक https://uidai.gov.in/en/media-resources/resources/videos/12119-lock-unlock-aadhaar.html का उपयोग कर सकते हैं। श्री भूपेंद्र चौहान ने बताया कि इस बार शारीरिक माप परीक्षा को पूरी तरह आधुनिक, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाया गया है, ताकि प्रत्येक अभ्यर्थी को निष्पक्ष और समान अवसर मिल सके। अभ्यर्थियों की लंबाई और सीने की माप के लिए जर्मनी से विशेष सेंसर आधारित आधुनिक मशीनें मंगाई गई हैं। इन मशीनों में लगे अत्याधुनिक सेंसर माप प्रक्रिया को पूरी तरह सटीक बनाएंगे, जिससे बिना किसी मानवीय त्रुटि के प्रत्येक अभ्यर्थी की माप दर्ज होगी। यदि माप के दौरान निर्धारित मानकों के अनुरूप स्थिति नहीं होती है, तो मशीन तुरंत संकेत देगी, जिससे पूरी प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनी रहेगी। उन्होंने आगे बताया कि परीक्षा प्रक्रिया को और अधिक सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने के लिए आरएफआईडी तकनीक भी लागू की गई है। इसके माध्यम से प्रत्येक अभ्यर्थी की परीक्षा केंद्र में गतिविधियों तथा विभिन्न चरणों में उपस्थिति का सटीक रिकॉर्ड रखा जाएगा। इससे न केवल प्रक्रिया में तेजी आएगी, बल्कि हर चरण की निगरानी भी अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी। श्री भूपेंद्र चौहान ने कहा कि आयोग का उद्देश्य पूरी चयन प्रक्रिया को पारदर्शी, समयबद्ध और अभ्यर्थी हितैषी बनाना है। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करते हुए पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल हों। उल्लेखनीय है कि विभिन्न विभागों के पदों के लिए शारीरिक माप परीक्षा 20 अप्रैल 2026 से प्रातः 6:30 बजे शुरू होगी। चयनित अभ्यर्थियों का विवरण, परीक्षा की तिथि, समय तथा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंक 17 अप्रैल 2026 को आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आयोग की वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें और निर्धारित समय से पहले सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Bhumi previous post रोहतक की मंडियों में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का निरीक्षण, किसानों को राहत के निर्देश next post नगर निकाय चुनाव 2026: हरियाणा में 826 मतदान केंद्र, 8.70 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान You may also like कर्नाटक की माननीया राज्यपाल डॉ. सुधा यादव जी... October 16, 2026 दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक, शहरवासी बढ़-चढ़कर लें भाग : डॉ. राजेश भाटिया October 16, 2026 *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़... October 16, 2026 नशा विरोधी कार्यकर्ताओं को सुरक्षा देने में विफलता... October 16, 2026 हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राव नरबीर... October 16, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को चंडीगढ़... October 16, 2026 हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री... October 16, 2026 Haryana Chief Secretary Sh. Anurag Rastogi chairing the... October 16, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़... October 16, 2026 सीखने की कोई उम्र नहीं होती : सीएससीए... October 16, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.