Haryana एन.आई.टी. फरीदाबाद का स्थापना दिवस शहर के इतिहास और विकास यात्रा से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर है-डॉ राजेश भाटिया by Gurdeep Singh October 19, 2026 written by Gurdeep Singh October 19, 2026 29FacebookTwitterPinterestEmail फरीदाबाद, 17 अक्टूबर। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, महाबीर दल, मार्केट नंबर-1 एवं पंजाबी सभा, फरीदाबाद की ओर से दशहरा मैदान में तैयार की गई लंका में आज एन.आई.टी. फरीदाबाद का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़खल के विधायक धनेश अदलक्खा ने केक काटकर स्थापना दिवस की खुशियां साझा कीं। विधायक धनेश अदलखा ने एन.आई.टी. फरीदाबाद के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की उन्नति, खुशहाली और निरंतर विकास की कामना की। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद का औद्योगिक एवं सामाजिक क्षेत्र में विशेष महत्व है। शहर की प्रगति में यहां के नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं और धार्मिक संगठनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मंदिर संस्था के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने कहा कि एन.आई.टी. फरीदाबाद का स्थापना दिवस शहर के इतिहास और विकास यात्रा से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर है। फरीदाबाद ने वर्षों में औद्योगिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। ऐसे अवसर हमें अपने शहर की उपलब्धियों पर गर्व करने और इसके उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर महाबीर दल सदैव धार्मिक परंपराओं के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करता रहा है। पंजाबी सभा, फरीदाबाद के प्रधान राजकुमार वोहरा ने कहा कि शहर के स्थापना दिवस जैसे अवसर नागरिकों में आपसी भाईचारे, एकता और अपने शहर के प्रति अपनत्व की भावना को मजबूत करते हैं। फरीदाबाद हम सभी की कर्मभूमि है और इसकी तरक्की एवं प्रतिष्ठा बढ़ाने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने एन.आई.टी. फरीदाबाद के स्थापना दिवस पर सभी शहरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए शहर की निरंतर उन्नति और समृद्धि की कामना की। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, महाबीर दल, मार्केट नंबर-1 एवं पंजाबी सभा द्वारा धार्मिक परंपराओं के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाता है। इसी कड़ी में दशहरा मैदान में लंका के निर्माण के दौरान एन.आई.टी. फरीदाबाद का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और शहर की खुशहाली एवं विकास की कामना की। 0 comments 1 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post Chief Minister addresses Anti-Chitta Walkathon next post Loreto Convent School, Tara Hall Sports Day Celebration You may also like हरियाणा की प्रगति और जनता की खुशहाली हमारी... November 4, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी पंजाब... November 4, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी पंजाब... November 4, 2026 भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का कुरुक्षेत्र में हरियाणा... November 4, 2026 भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का कुरुक्षेत्र स्थित गुरुकुल... November 4, 2026 कर्नाटक की नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. सुधा यादव का... November 4, 2026 केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का चंडीगढ़... November 4, 2026 वरिष्ठ पत्रकार साजन शर्मा बने चण्डीगढ़ भारतीय पत्रकार... November 4, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का पंचकूला... November 4, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़... November 4, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.