NationalPunjab पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश by Gurdeep Singh October 12, 2026 written by Gurdeep Singh October 12, 2026 6FacebookTwitterPinterestEmail पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले संत नामदेव समाज ने चंडीगढ़ में अपनी ताकत और एकजुटता दिखाने की तैयारी तेज कर दी है। 18 अक्टूबर को सेक्टर-21 स्थित संत नामदेव भवन में होने वाला समाज का वार्षिक धार्मिक सम्मेलन सामाजिक सरोकारों के साथ-साथ समाज की साझा आवाज को बुलंद करने का मंच बनेगा। सम्मेलन में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन को लेकर समाज के प्रतिनिधि पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में संपर्क अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा को सम्मेलन का निमंत्रण दिया। प्रतिनिधिमंडल और समाज के लोगों ने कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा के पुत्र एवं बीजेपी के युवा मोर्चा की प्रदेशकारिकारिणी सदस्य तथा डबवाली के प्रभारी श्री संजीव गंगवा को भी आमंत्रित किया। टांक क्षत्रिय सभा (रजि.), चंडीगढ़, संत नामदेव समाज, हरियाणा तथा अखिल भारतीय क्षत्रिय टांक प्रतिनिधि सभा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह वार्षिक धार्मिक सम्मेलन ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। सम्मेलन में रागी जत्थों और कथावाचकों द्वारा संत नामदेव जी की शिक्षाओं का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर लंगर भी आयोजित होगा। संत नामदेव समाज के अध्यक्ष श्री सतबीर वर्मा ने कहा कि पंजाब के बठिंडा, संगरूर, पटियाला, होशियारपुर और जालंधर सहित विभिन्न क्षेत्रों में समाज के प्रतिनिधि दौरे कर लोगों को सम्मेलन का निमंत्रण दे चुके हैं। इन दौरों के दौरान समाज के लोगों में सम्मेलन को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि समाज के लोग अब एक मंच पर एकजुट होकर अपने मुद्दों को मजबूती से उठाना चाहते हैं। चंडीगढ़ में होने वाला यह सम्मेलन समाज की एकजुटता प्रदर्शित करने और अपनी आवाज बुलंद करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि पंजाब सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज के लोग सम्मेलन में पहुंचेंगे और सामाजिक हितों से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखेंगे। “समाज की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत: अध्यक्ष सतबीर वर्मा” संत नामदेव समाज के हरियाणा अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन श्री सतबीर वर्मा ने कहा कि समाज की एकजुटता केवल किसी सम्मेलन तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि सामाजिक हितों और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर भी सभी को मिलकर आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि संत नामदेव जी की शिक्षाएं आपसी भाईचारे, सेवा और समानता का संदेश देती हैं। चंडीगढ़ में होने वाला सम्मेलन समाज के लोगों को एक मंच पर लाने, आपसी संवाद बढ़ाने और सामूहिक रूप से अपनी आवाज बुलंद करने का अवसर है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से सम्मेलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। *सामाजिक चुनौतियां गंभीर चिंता का विषय: संजीव गंगवा* कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा के पुत्र एवं भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य तथा डबवाली के प्रभारी श्री संजीव गंगवा ने कहा कि पंजाब में नशे की बढ़ती समस्या और उससे जुड़ी सामाजिक चुनौतियां गंभीर चिंता का विषय हैं। इनसे निपटने के लिए युवाओं को जागरूक करने, शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठनों और परिवारों की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है। जनसमस्याओं के समाधान और जनकल्याण के लिए सरकार तथा समाज के साझा प्रयास जरूरी हैं। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post ऐतिहासिक भव्यता का साक्षी बनेगा सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर का 76वां दशहरा महोत्सव : डॉ. राजेश भाटियापूर्वजों ने मंदिर की स्थापना कर शुरू की थी दशहरा पर्व मनाने की परंपरा : डॉ. राजेश भाटिया next post हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में संत कबीर कुटीर पर लोगों की समस्याएं सुनते हुए। You may also like ਹਲਕਾ ਮਜੀਠਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਗਦਰਜ਼ਾਦਾ ਵਿਖੇ ਆਪਣੇ ਸੁਨੇਹੀਆਂ... October 12, 2026 ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਮੇਰੇ ਗ੍ਰਹਿ ਵਿਖੇ ਹਲਕਾ ਮਜੀਠਾ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ... October 12, 2026 ਹਲਕਾ ਮਜੀਠਾ ਤੋਂ ਮੇਰੇ ਕਰੀਬੀ ਸ. ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ... October 12, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़... October 12, 2026 ऐतिहासिक भव्यता का साक्षी बनेगा सिद्धपीठ श्री हनुमान... October 12, 2026 Horticulture Minister reviews progress of HPSHIVA Project October 12, 2026 बीटीसी भानू में तृतीय अखिल भारतीय पुलिस हैंडबॉल... October 12, 2026 Governor calls upon youth to contribute to nation-building October 12, 2026 Governor calls for stronger link between science, innovation... October 12, 2026 The State Cabinet, in its meeting chaired by... October 12, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.