HaryanaLatestNational मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर स्थित सुरबाना जुरोंग का किया दौरा। by Gurdeep Singh October 6, 2026 written by Gurdeep Singh October 6, 2026 6FacebookTwitterPinterestEmail मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर स्थित विश्व प्रसिद्ध शहरी विकास एवं अवसंरचना सुरबाना जुरोंग का दौरा किया। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने अलग-अलग व्यावसायिक इकाइयों को एक ही स्थान पर एक साथ विकसित करने की संचालन प्रक्रिया का गहन अध्ययन किया। उन्होंने जल शोधन (वॉटर ट्रीटमेंट) से लेकर सुव्यवस्थित ट्रैफिक प्रबंधन तक की समस्त बारीकियों को विस्तार से समझा। साथ ही, व्यावसायिक इकाइयों के साथ-साथ मैनपावर के लिए व्यवस्थित, सुविधाजनक और बेहतर कार्य वातावरण तैयार करने संबंधी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हरियाणा में उद्योगों के लिए सकारात्मक और निवेशक-अनुकूल माहौल तैयार करना सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरे का लक्ष्य राज्य में औद्योगिक विकास को नई दिशा देना तथा भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक सुविधाओं से युक्त शहरों एवं औद्योगिक क्षेत्रों का विकास करना है।सुरबाना जुरोंग के विशेषज्ञों के साथ चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने भविष्य के शहरों को विकसित करने तथा आधुनिक सुविधाओं के साथ सुदृढ़ व्यवस्था बनाने की प्रक्रिया को नजदीक से देखा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हरियाणा में प्रस्तावित IMT को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जिससे न केवल उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए बेहतर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post ਏਸ਼ੀਆਈ ਖੇਡਾਂ ‘ਚ ਭਾਰਤੀ ਮਹਿਲਾ ਹਾਕੀ ਟੀਮ ਨੇ 44 ਸਾਲਾਂ ਬਾਅਦ ਫਾਈਨਲ ‘ਚ ਚੀਨ ਨੂੰ 1-0 ਨਾਲ ਹਰਾ ਕੇ ਗੋਲਡ ਮੈਡਲ ਜਿੱਤ ਕੇ ਪੂਰੇ ਦੇਸ਼ ਦਾ ਨਾਂ ਰੋਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਹੈ next post हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सिंगापुर स्थित विश्व प्रसिद्ध शहरी विकास एवं अवसंरचना सुरबाना जुरोंग (Surbana Jurong) का दौराकरते हुए। You may also like ਰਾਸ਼ਟਰਪਿਤਾ ਮਹਾਤਮਾ ਗਾਂਧੀ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਹਾੜੇ ਮੌਕੇ... October 7, 2026 केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और हरियाणा के... October 7, 2026 ਅੱਜ ਧੂਰੀ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ 47 ਕਰੋੜ ਤੋਂ ਵੱਧ... October 7, 2026 ਧੂਰੀ ਰੈਲੀ ਦੇ ਭਾਰੀ ਇਕੱਠ ਨੇ ਸਾਬਤ ਕਰ... October 7, 2026 सिंगापुर में Gardens by the Bay का भ्रमण... October 7, 2026 एक कार्यकर्ता का जीवन संगठन को समर्पित रहता... October 7, 2026 ये आकाशवाणी है – आज मन की बात... October 7, 2026 ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹਰ ਮਾਂ ਅਤੇ ਭੈਣ ਦੀ ਪੁਕਾਰ... October 7, 2026 एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे 29वें वायुसेना प्रमुख October 7, 2026 ਧੰਨਵਾਦ ਅਮਰਗੜ੍ਹ ਵਾਲਿਓ! October 7, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.