Home » हरियाणा में पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों के लिए समर्पित कॉल सेंटर शुरू

हरियाणा में पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों के लिए समर्पित कॉल सेंटर शुरू

by Bhumi

हरियाणा के पूर्व सैनिकों, अर्धसैनिक बलों के कर्मियों तथा उनके परिवारों की समस्याओं के समाधान तथा विभिन्न योजनाओं के संबंध में उन्हें मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा एक समर्पित कॉल सेंटर स्थापित किया गया है।

सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विजेन्द्र कुमार ने बताया कि पूर्व सैनिकों, अर्धसैनिक बलों के कर्मियों तथा उनके परिजनों को विभिन्न सेवाओं, योजनाओं एवं सुविधाओं से संबंधित जानकारी सहज एवं शीघ्र उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार हरियाणा में पूर्व सैनिकों के लिए समर्पित कॉल सेंटर  की स्थापना की गई है जिसका सफलतापूर्वक संचालन शुरू हो गया है।

उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिक, अर्धसैनिक बलों के कर्मी तथा उनके परिजन अपनी शिकायतों के समाधान अथवा मार्गदर्शन के लिए सरकारी छुट्टियों को छोड़कर सोमवार से शनिवार तक प्रातः 9:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक समर्पित कॉल सेंटर के फोन नंबर 0172-5210277 पर संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने पूर्व सैनिकों एवं अर्धसैनिक बलों के कर्मियों एवं उनके परिवारजनों से अनुरोध किया कि वे कॉल सेंटर की सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग कर अपनी समस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान प्राप्त करें।

You may also like

Leave a Comment