Home » हाईकोर्ट के सीबीआई जांच के आदेश ने खोली भगवंत मान सरकार की पोल: तरुण चुग

हाईकोर्ट के सीबीआई जांच के आदेश ने खोली भगवंत मान सरकार की पोल: तरुण चुग

by Gurdeep Singh

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD और उनसे जुड़े अन्य लोगों पर ED द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच के आदेश का स्वागत करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी एवं सांसद तरुण चुग ने कहा कि अब इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। हाईकोर्ट का फैसला इस बात को स्पष्ट करता है कि गंभीर आरोपों को दबाकर नहीं रखा जा सकता।

तरुण चुग ने कहा कि ED ने पंजाब के DGP को बार-बार पत्र लिखकर FIR दर्ज करने की मांग की, लेकिन भगवंत मान सरकार ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि आखिर ED की बार-बार मांग के बावजूद FIR क्यों नहीं दर्ज की गई और किसे बचाने की कोशिश की जा रही थी। उन्होंने कहा कि अब CBI की स्वतंत्र जांच में इन सभी सवालों के जवाब सामने आने चाहिए।

उन्होंने कहा कि ED की जांच में मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े लोगों और अन्य व्यक्तियों की कथित भूमिका को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। सरकारी कामकाज में कथित हस्तक्षेप, बिचौलियों की भूमिका और कथित भ्रष्ट लेन-देन जैसे मामलों की जांच अब CBI करेगी। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को पंजाब की जनता को जवाब देना चाहिए कि उनके शासन में ऐसी स्थिति क्यों पैदा हुई।

तरुण चुग ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़े-बड़े दावे करती रही, लेकिन जब ED ने FIR दर्ज करने के लिए पत्र लिखे तो पंजाब सरकार कार्रवाई करने के बजाय कथित तौर पर आरोपियों को बचाने में लगी रही। उन्होंने कहा कि अब न कोई मामला दबेगा, न सच्चाई छिपेगी। दूध का दूध और पानी का पानी होगा।

उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता के पैसे और सरकारी व्यवस्था से जुड़े किसी भी कथित भ्रष्टाचार की पूरी जांच होनी चाहिए। CBI जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और पंजाब की जनता के सामने पूरा सच आना चाहिए।

You may also like

Leave a Comment