Himachal Pradesh हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी बैठक में दिसंबर में तीसरे अंतर-सदस्य क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित by Gurdeep Singh November 4, 2026 written by Gurdeep Singh November 4, 2026 4FacebookTwitterPinterestEmail चण्डीगढ़ : हिमाचल महासभा, चंडीगढ़ की कार्यकारिणी बैठक सेक्टर-42 कम्युनिटी सेंटर में अध्यक्ष पृथ्वी सिंह प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में महासचिव (ऑपरेशन) संजीव शर्मा ने महासभा की पिछली गतिविधियों, सचिव (वित्त) दीपक शर्मा ने वित्तीय स्थिति तथा महासचिव (प्रशासन) शिविंदर मंधोत्रा ने प्रशासनिक एजेंडे की जानकारी प्रस्तुत की। संयुक्त महासचिव (ऑपरेशन) अजय प्रागपुरी ने बैठक का संचालन किया तथा मुख्य सलाहकार एवं मुख्य ऑडिटर एम.एल. राणा ने ऑडिट संबंधी समीक्षा प्रस्तुत की। बैठक में दिसंबर 2026 में तीसरे अंतर-सदस्य क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य सदस्यों के बीच खेल भावना, आपसी भाईचारे एवं संगठनात्मक एकता को बढ़ावा देना है। बैठक में सामाजिक सेवा गतिविधियों को विस्तार देने, हिमाचली संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण तथा संगठन की एकता को और मजबूत बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post हल्लोमाजरा में भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ की बैठक में कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति ने दिखाई संगठन की ताकत चण्डीगढ़ : next post उत्तराखण्ड जन चेतना मंच द्वारा वरिष्ठ नागरिक मिलन समारोह का भव्य आयोजनबुजुर्गों ने पहाड़ी गीतों, शेरो-शायरी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनाया खुशनुमा समय You may also like Governor attends Poornahuti Ceremony of Shri Vidya Koti... November 4, 2026 मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नई दिल्ली में... November 4, 2026 Governor visits historic Masroor Rock-Cut Temple in Kangra November 4, 2026 HP Police launches ‘School CONNECT’ initiative to strengthen... November 4, 2026 CM reviews development works at AIMSS Chamiyana November 4, 2026 University of ILLINOIS delegation meets Chief Minister November 4, 2026 Governor urges graduates to become agents of social... November 4, 2026 अगले पांच वर्षों में राज्य के निर्यात को... November 4, 2026 CM dedicates developmental projects worth Rs. 419.90 crore... November 4, 2026 CM announces Civil Court at Chowari in Bhatiyat... November 4, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.