HaryanaLatest आइडिया से इनोवेशन और इनोवेशन से समाधान’ की दिशा में हरियाणा की महत्वपूर्ण पहल by Gurdeep Singh September 30, 2026 written by Gurdeep Singh September 30, 2026 9FacebookTwitterPinterestEmail हरियाणा सरकार ने ‘आइडिया से इनोवेशन और इनोवेशन से समाधान’ की अवधारणा को साकार करने तथा अकादमिक शोध, नवाचार और प्रशासनिक जरूरतों के बीच प्रभावी सेतु स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। इसके तहत ‘हरियाणा नेटवर्क फॉर एकेडमिक विजन, अपलाइड क्रिएटिविटी एवं हॉलिस्टिक एडमिनिस्ट्रेटिव रिसर्च (नवाचार) योजना’ तैयार की गई है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित हरियाणा स्टेट इनोवेशन सोसाइटी की पहली जनरल बॉडी बैठक में योजना पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया और इसे सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में एजेंडे के विभिन्न बिंदुओं पर क्रमवार चर्चा करते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए। नवाचार योजना का उद्देश्य प्रदेश के विश्वविद्यालयों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों की रचनात्मक एवं नवाचार क्षमता को वास्तविक चुनौतियों से जोड़ना है, ताकि ऐसे शोध एवं नवाचार को प्रोत्साहित किया जा सके, जिनके परिणामों का उपयोग नीतियों के निर्माण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में किया जा सके। योजना के तहत यदि कोई विद्यार्थी नई तकनीक, समाधान अथवा ऐसा आइडिया प्रस्तुत करता है, जो प्रदेश की किसी वास्तविक समस्या के समाधान में उपयोगी हो सकता है, तो उसके विचार को प्रोटोटाइप और समाधान के रूप में विकसित करने के लिए सरकार द्वारा सीड फंडिंग उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के अंतर्गत शोध परियोजनाओं को ‘लैब से फील्ड और फील्ड से नीति’ की अवधारणा के अनुरूप आगे बढ़ाया जाएगा। इसका उद्देश्य विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों में विकसित ज्ञान, तकनीक और नवाचार को वास्तविक परिस्थितियों में परखना तथा सफल परिणामों को सरकारी विभागों और आमजन के हित में उपयोगी बनाना है। नवाचार योजना के तहत शोध परियोजनाओं को राज्य के दीर्घकालिक विकास लक्ष्यों और प्राथमिकताओं के अनुरूप प्रोत्साहित किया जाएगा। इनमें विकसित हरियाणा@2047, सतत विकास लक्ष्य (SDGs), डिजिटल गवर्नेंस, हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग, टिकाऊ कृषि, शहरी प्रबंधन तथा सामाजिक-आर्थिक समावेशन जैसे प्रमुख विषय शामिल होंगे। इसके साथ ही राज्य सरकार की आवश्यकताओं के अनुरूप नए एवं उभरते विषयों पर भी शोध परियोजनाएं ली जा सकेंगी, ताकि बदलती प्रशासनिक, तकनीकी और सामाजिक आवश्यकताओं के अनुरूप विशेषज्ञ ज्ञान एवं नवीन समाधान उपलब्ध हो सकें। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या के आधार पर डॉक्टरों व सहायक स्टाफ को मिलेगा स्पेशल इन्सेंटिव: मुख्यमंत्री next post 30 सितंबर को रिटायर होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता* You may also like रियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी पंचकूला... September 30, 2026 हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज अम्बाला... September 30, 2026 चण्डीगढ़ रेड क्रॉस की वरिष्ठ नागरिकों के लिए... September 30, 2026 चण्डीगढ़ महाजन सभा रिश्ते-नाते परिवार मिलन दिवस में... September 30, 2026 हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव चंडीगढ़... September 30, 2026 30 सितंबर को रिटायर होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री... September 30, 2026 सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या के आधार... September 30, 2026 Governor pays obeisance at Sankat Mochan Hanuman Temple September 30, 2026 Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu participating in... September 30, 2026 सेवा संकल्प अभियान के तहत हरियाणा-उत्तराखंड के इन्फ्लूएंसर्स... September 30, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.