Haryana चरखी दादरी में विकास की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री ने ₹540 करोड़ की 43 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया by Bhumi April 11, 2026 written by Bhumi April 11, 2026 188FacebookTwitterPinterestEmail हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने चरखी दादरी की सब्जी मंडी में आयोजित विकसित दादरी रैली में 540 करोड़ 98 लाख रूपए की 43 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के माध्यम से जिले में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने, पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने, सडक़ नेटवर्क के विस्तार तथा जनसुविधाओं में वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री ने 230 करोड 66 लाख रूपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और 310 करोड 32 लाख रूपए की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने मिनी सचिवालय भवन, चरखी दादरी 7207.53 लाख रुपये (लोक निर्माण विभाग भवन एवं सडक़), जिला स्तरीय स्टेडियम (समसपुर) 2079.88 लाख रुपये (लोक निर्माण विभाग भवन एवं सडक़), खरीद केंद्र, गांव बौद खुर्द 243.57 लाख रुपये (हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड), बाल भवन, चरखी दादरी 1253.00 लाख रुपये (लोक निर्माण विभाग भवन एवं सडक़), 12 ज्योतिर्लिंग थीम पार्क एवं तालाब, राम बाग, पांडवान जल आपूर्ति योजना विस्तार 453.83 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), बिरही कलां जल आपूर्ति योजना विस्तार 342.29 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), चरखी जल आपूर्ति योजना विस्तार 1467.38 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), भागवी जल आपूर्ति योजना विस्तार 758.25 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), इमलोटा जल आपूर्ति योजना विस्तार 1039.80 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), डूडीवाला किशनपुरा व नंदकरण एफएचटीसी (जल जीवन मिशन) 843.44 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), चम्पापुरी-1 जल कार्य 3920.00 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), कपूरी-2 जल कार्य 1596.33 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), फोगाट स्वतंत्र नहर आधारित जल कार्य 614.38 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), रावलधी जल आपूर्ति योजना विस्तार 583.99 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग) और बौंद कला में एसडीओ कार्यालय व रिहायसी मकान 662.35 लाख (सिंचाई विभाग) का उद्घाटन किया। उन्होंने शहीद दलबीर सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भवन चरखी दादरी 557.29 लाख रुपये (हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन), रोहतक रोड (चरखी दादरी से खरड़ी मोड़) चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण 6688.98 लाख रुपये (लोक निर्माण विभाग भवन एवं सडक़), कृषि भवन (कृषि कार्यालय) 2083.58 लाख रुपये (हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड), मेजबान चौक से भिवानी बाईपास सडक़ निर्माण 1447.02 लाख रुपये (लोक निर्माण विभाग भवन एवं सडक़), फूलों वाला खेत ग्रीन बेल्ट विकास 91.75 लाख रुपये (नगर परिषद), सिंचाई भवन, चरखी दादरी 508.86 लाख रुपये (सिंचाई विभाग), समसपुर से भागवी सडक़ निर्माण 113.51 लाख रुपये (हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड), बिरही कलां से दोहक़ा सडक़ निर्माण 255.84 लाख रुपये (लोक निर्माण विभाग भवन एवं सडक़), पॉली-क्लिनिक, समसपुर 1111.83 लाख रुपये (पशुपालन विभाग) दादरी से सांवड पेयजल लाइन सुदृढ़ीकरण 4694.69 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), आईटीआई भवन, सातोर 1180.00 लाख रुपये (कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग), मोरवाला जल आपूर्ति योजना सुदृकरण 499.46 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), घिकाड़ा जल आपूर्ति योजना नवीनीकरण 599.07 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), कनेहटी जल आपूर्ति योजना उन्नयन 305.00 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), कमोद समूह (कमोद व जयश्री) जल आपूर्ति विस्तार 768.51 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), झिंझर जल आपूर्ति योजना नवीनीकरण 707.93 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), बास मुस्तिल रानीला जल आपूर्ति योजना उन्नयन 555.96 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), लोहरवाड़ा जल आपूर्ति योजना उन्नयन 574.63 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), साहुवास जल आपूर्ति योजना विस्तार 259.01 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), डूंगर वाली खाड़ी सौंदर्यीकरण व पार्क विकास 626.00 लाख रुपये (लोक निर्माण विभाग भवन एवं सडक़), सहकारी बैंक शाखा भवन, चरखी दादरी 290.00 लाख रुपये और बधवाना डिस्ट्रीब्युटरी की रिमॉडलिंग का कार्य 4385.05 लाख रूपये (सिंचाई विभाग) का शिलान्यास किया। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Bhumi previous post बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देना जरूरी: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा next post विकसित दादरी रैली में CM नायब सैनी की बड़ी घोषणाएँ, सड़कों से अस्पताल तक विकास You may also like हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी नई दिल्ली... October 5, 2026 हवन-यज्ञ और कृष्ण-सुदामा प्रसंग के साथ श्रीमद्भागवत कथा... October 5, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सिंगापुर... October 5, 2026 गांधी जयंती एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती... October 5, 2026 गांधी जयंती एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती... October 5, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का... October 5, 2026 AAP की शिक्षा क्रांति की पोल उसके अपने... October 5, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सिंगापुर स्थित... October 5, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और... October 5, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और छत्तीसगढ़... October 5, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.