Haryana सहकारिता विभाग में कार्य निरंतरता के लिए लिंक अधिकारी नियुक्त by Bhumi April 9, 2026 written by Bhumi April 9, 2026 49 Key Highlights हरियाणा सरकार का उद्देश्य विभागीय कार्य में किसी भी तरह का व्यवधान न हो आदेश मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी रजिस्ट्रार सहकारिता विभाग की अनुपस्थिति में सहकारिता सचिव व हैफेड एमडी को जिम्मेदारी शुगरफेड और एचडीडीसीएफ में भी लिंक अधिकारियों की स्पष्ट व्यवस्था अवकाश, प्रशिक्षण या चुनावी ड्यूटी से पहले लिंक अधिकारी को सूचना देना अनिवार्य हरियाणा सरकार ने सहकारिता विभाग में किसी अधिकारी के स्थानांतरण, सेवानिवृत्ति, अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे अथवा चुनावी कार्य के कारण कोई पद रिक्त होने की स्थिति में विभाग का सुचारू कार्य संचालन सुनिश्चित करने के मकसद से लिंक अधिकारी नामित किए हैं। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशानुसार रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, की अनुपस्थिति में सहकारिता सचिव लिंक अधिकारी-1 जबकि हैफेड के प्रबंध निदेशक लिंक अधिकारी-2 के तौर पर काम करेंगे। हैफेड के प्रबंध निदेशक के मामले में शुगरफेड के प्रबंध निदेशक लिंक अधिकारी-1 जबकि एचडीडीसीएफ के प्रबंध निदेशक लिंक अधिकारी-2 होंगे। शुगरफेड के प्रबंध निदेशक की अनुपस्थिति में हैफेड के प्रबंध निदेशक लिंक अधिकारी-1 जबकि सहकारिता सचिव लिंक अधिकारी-2 के तौर पर काम करेंगे। एचडीडीसीएफ के प्रबंध निदेशक के मामले में शुगरफेड के प्रबंध निदेशक लिंक अधिकारी-1 जबकि हैफेड के प्रबंध निदेशक लिंक अधिकारी-2 होंगे। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे अथवा चुनावी कार्य हेतु जाने वाले अधिकारी को अपने नामित लिंक अधिकारी को अग्रिम तौर पर सूचित करना अनिवार्य होगा। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Bhumi previous post पीजीजीसी-46 में स्टार्टअप और नवाचार पर सत्र, छात्रों को उद्यमिता के लिए किया प्रेरित next post जल स्थायित्व की ओर हरियाणा की बड़ी पहल: 5,715 करोड़ का ‘वॉटर सिक्योर हरियाणा’ You may also like नारी शक्ति वंदन अधिनियम से नीति निर्माण में... April 15, 2026 नगर निकाय चुनाव 2026: हरियाणा में 826 मतदान... April 15, 2026 PMT में इस बार आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन,... April 15, 2026 रोहतक की मंडियों में कृषि मंत्री श्याम सिंह... April 15, 2026 हरियाणा में पोड टैक्सी परियोजना को लेकर जापान-USA... April 15, 2026 आईएमसी हिसार परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, मुख्य सचिव... April 15, 2026 हरियाणा में पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों के... April 15, 2026 कैम्पा के तहत हरियाणा में ₹298 करोड़ की... April 15, 2026 हरियाणा में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती: आरती सिंह... April 15, 2026 कांग्रेस केवल आरोप लगाती है, हमारे पास काम... April 11, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.