Haryana हांसी की बांस अनाज मंडी पहुंचे कृषि मंत्री, MSP पर गेहूं खरीद का भरोसा; धरना समाप्त by Bhumi April 11, 2026 written by Bhumi April 11, 2026 7 हरियाणा के कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा आज जिला हांसी स्थित बांस गांव की अनाज मंडी पहुंचे, जहां मंडी के प्रवेश द्वार पर प्रदर्शन कर रहे किसानों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। किसानों के साथ संवाद करते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार गेहूं की फसल का एक-एक दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य(एमएसपी) पर खरीदने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रदेश की सभी मंडियों में खरीद प्रक्रिया को सुचारु और पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। मंडियों में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं और शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि उन्हें किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि सरकार उनकी हर समस्या के समाधान के लिए तत्पर है। मंडियों में किसानों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि उनकी उपज की बिक्री निर्बाध रूप से हो सके। श्री राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी स्वयं मंडियों का दौरा कर स्थिति की समीक्षा कर चुके हैं। उनके निर्देशों के पश्चात प्रदेश भर में गेहूं की खरीद और उठान (लिफ्टिंग) कार्य में तेजी लाई गई है, जिससे किसानों को समय पर राहत मिल रही है। इस दौरान कृषि मंत्री ने किसानों को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के साथ बैठक के लिए आमंत्रित किया। किसानों ने इस पहल का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री के साथ चाय पर चर्चा के निमंत्रण के लिए कृषि मंत्री का आभार व्यक्त किया, जिससे वे अपनी समस्याएं सीधे सरकार के समक्ष रख सकें। कृषि मंत्री के आश्वासन और सकारात्मक पहल के बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। दौरे के दौरान कृषि मंत्री ने किसानों के साथ चाय पी और अधिकारियों को निर्देश देकर कई शिकायतों का तत्काल समाधान भी करवाया। कृषि मंत्री के इस संवेदनशील और सक्रिय रुख से किसानों में विश्वास मजबूत हुआ है कि प्रदेश सरकार उनकी फसल की खरीद और मंडी व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तरह गंभीर है। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Bhumi previous post विकसित दादरी रैली में CM नायब सैनी की बड़ी घोषणाएँ, सड़कों से अस्पताल तक विकास next post कांग्रेस केवल आरोप लगाती है, हमारे पास काम का रिपोर्ट कार्ड है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी You may also like कांग्रेस केवल आरोप लगाती है, हमारे पास काम... April 11, 2026 विकसित दादरी रैली में CM नायब सैनी की... April 11, 2026 चरखी दादरी में विकास की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री... April 11, 2026 बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देना जरूरी:... April 11, 2026 नैतिक साहस और सामाजिक न्याय के प्रतीक थे... April 11, 2026 किसानों की फसल का हर दाना खरीदेगी सरकार:... April 11, 2026 महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों पर चलेगी सरकार,... April 11, 2026 हरियाणा स्टार्टअप्स में देश का 7वां सबसे बड़ा... April 11, 2026 हरियाणा सरकार ने अकुशल से हाई-स्किल्ड श्रमिकों की... April 9, 2026 हरियाणा अग्निवीर नीति–2024 को मंजूरी, सैनिक व अर्धसैनिक... April 9, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.