Haryana हांसी की बांस अनाज मंडी पहुंचे कृषि मंत्री, MSP पर गेहूं खरीद का भरोसा; धरना समाप्त by Bhumi April 11, 2026 written by Bhumi April 11, 2026 214FacebookTwitterPinterestEmail हरियाणा के कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा आज जिला हांसी स्थित बांस गांव की अनाज मंडी पहुंचे, जहां मंडी के प्रवेश द्वार पर प्रदर्शन कर रहे किसानों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। किसानों के साथ संवाद करते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार गेहूं की फसल का एक-एक दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य(एमएसपी) पर खरीदने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रदेश की सभी मंडियों में खरीद प्रक्रिया को सुचारु और पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। मंडियों में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं और शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि उन्हें किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि सरकार उनकी हर समस्या के समाधान के लिए तत्पर है। मंडियों में किसानों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि उनकी उपज की बिक्री निर्बाध रूप से हो सके। श्री राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी स्वयं मंडियों का दौरा कर स्थिति की समीक्षा कर चुके हैं। उनके निर्देशों के पश्चात प्रदेश भर में गेहूं की खरीद और उठान (लिफ्टिंग) कार्य में तेजी लाई गई है, जिससे किसानों को समय पर राहत मिल रही है। इस दौरान कृषि मंत्री ने किसानों को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के साथ बैठक के लिए आमंत्रित किया। किसानों ने इस पहल का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री के साथ चाय पर चर्चा के निमंत्रण के लिए कृषि मंत्री का आभार व्यक्त किया, जिससे वे अपनी समस्याएं सीधे सरकार के समक्ष रख सकें। कृषि मंत्री के आश्वासन और सकारात्मक पहल के बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। दौरे के दौरान कृषि मंत्री ने किसानों के साथ चाय पी और अधिकारियों को निर्देश देकर कई शिकायतों का तत्काल समाधान भी करवाया। कृषि मंत्री के इस संवेदनशील और सक्रिय रुख से किसानों में विश्वास मजबूत हुआ है कि प्रदेश सरकार उनकी फसल की खरीद और मंडी व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तरह गंभीर है। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Bhumi previous post विकसित दादरी रैली में CM नायब सैनी की बड़ी घोषणाएँ, सड़कों से अस्पताल तक विकास next post कांग्रेस केवल आरोप लगाती है, हमारे पास काम का रिपोर्ट कार्ड है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी You may also like कर्नाटक की माननीया राज्यपाल डॉ. सुधा यादव जी... October 16, 2026 दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक, शहरवासी बढ़-चढ़कर लें भाग : डॉ. राजेश भाटिया October 16, 2026 *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़... October 16, 2026 नशा विरोधी कार्यकर्ताओं को सुरक्षा देने में विफलता... October 16, 2026 हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राव नरबीर... October 16, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को चंडीगढ़... October 16, 2026 हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री... October 16, 2026 Haryana Chief Secretary Sh. Anurag Rastogi chairing the... October 16, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़... October 16, 2026 सीखने की कोई उम्र नहीं होती : सीएससीए... October 16, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.