Haryana किसानों की फसल का हर दाना खरीदेगी सरकार: बाबैन मंडी में मुख्यमंत्री का दौरा by Bhumi April 11, 2026 written by Bhumi April 11, 2026 186FacebookTwitterPinterestEmail हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में खरीद प्रणाली को और अधिक पारदर्शी, सुरक्षित तथा किसान हितैषी बनाने के लिए कई नई पहल लागू की है। इनसे फसल खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी, अनधिकृत गतिविधियों पर रोक लगेगी तथा किसानों को सुविधाजनक और तेज सेवाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शनिवार को कुरुक्षेत्र के बाबैन की अनाज मंडी में गेहूं खरीद प्रक्रिया का जायजा ले रहे थे। उन्होंने किसानों से मंडी में गेहूं लेकर आने, फसल बेचने और पेमेंट सहित अन्य पहलुओं के बारे में बातचीत की। इस बीच किसानों ने प्रदेश सरकार की तारीफ की और कहा कि उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने सामने गेहूं बेचने वाले हमीदपुर निवासी किसान धर्मचंद को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। दौरे के वक्त मुख्यमंत्री मंडी में स्थित पूर्व चेयरमैन श्री डिम्पल सैनी की दुकान पर भी पहुंचे। इससे पहले मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा श्रीमती सुमन सैनी का अनाज मंडी बाबैन में पहुंचने पर उपायुक्त श्री विश्राम कुमार मीणा, कार्यालय प्रभारी श्री कैलाश सैनी ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने तीन-स्तरीय फसल सत्यापन प्रणाली को अनिवार्य किया है। इस व्यवस्था के तहत खरीद केंद्रों पर लाई गई फसल का किसान द्वारा पंजीकृत फसल से मिलान सुनिश्चित किया जा रहा है। इससे फसल सत्यापन प्रक्रिया अधिक सटीक और विश्वसनीय बन रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी पारदर्शिता, जवाबदेही और सुव्यवस्थित ढंग से खरीद कार्य को सफलतापूर्वक संचालित कर रही है। राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसानों की फसल के एक-एक दाने की खरीद सुनिश्चित की जाएगी। सरकार ने खरीद प्रणाली में व्यापक सुधार लागू किए हैं तथा प्रत्येक मंडी में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। वरिष्ठ अधिकारियों को जिलों की मंडियों की नियमित निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है और उपायुक्तों को जिला स्तर पर खरीद व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है। मंत्री और विधायक भी लगातार मंडियों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन, एसडीएम श्री अनुभव मेहता, चेयरमैन श्री जसविंद्र सिंह, श्री जयभगवान शर्मा डीडी, प्रदेश सचिव श्री राहुल राणा, प्रधान श्री जितेंद्र खैरा, मार्केट कमेटी सचिव श्री गुरमीत सिंह भी मौजूद थे। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Bhumi previous post महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों पर चलेगी सरकार, हरियाणा बनेगा शिक्षित व आत्मनिर्भर: नायब सिंह सैनी next post नैतिक साहस और सामाजिक न्याय के प्रतीक थे महात्मा ज्योतिबा फुले: मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा You may also like Special Secretary, Cabinet Secretariat, Sh. K.K Pathak, and... October 9, 2026 जी नई दिल्ली के भारत मंडपम में केंद्रीय... October 9, 2026 *हरियाणा छोटा प्रदेश, बड़ा योगदान: जीएसटी संग्रह में सभी... October 9, 2026 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. वेद प्रकाश... October 9, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़... October 9, 2026 Haryana Chief Secretary Sh. Anurag Rastogi chairing the... October 9, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी नई... October 9, 2026 हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा चंडीगढ़... October 9, 2026 हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण व पशु... October 8, 2026 Haryana Governor Prof. Ashim Kumar Ghosh paying floral... October 8, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.