Home » कल चमन था, आज एक सहरा हुआ…

कल चमन था, आज एक सहरा हुआ…

by Gurdeep Singh

डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने मिनी टैगोर थिएटर में सजाई संगीतमय महफिल ‘गीत मेरे मन के’बीडी शर्मा और क्विज मास्टर किशोर कुमार शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में की शिरकत, गायकों ने सदाबहार हिंदी फिल्मी गीतों से बांधा समां

चण्डीगढ़ : डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप की ओर से शनिवार को मिनी टैगोर थिएटर में संगीतमय कार्यक्रम ‘गीत मेरे मन के’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों और शौकिया गायकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने हिंदी सिनेमा के सदाबहार गीतों की शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया।

इस अवसर पर यादगार-ए-रफी के बीडी शर्मा तथा सुरसरगम कला मंच, चंडीगढ़ के संस्थापक और प्रसिद्ध क्विज मास्टर किशोर कुमार शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

बीडी शर्मा ने सदाबहार गीत कल चमन था, आज एक सहरा हुआ प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, क्विज मास्टर किशोर कुमार शर्मा ने अनुराधा शर्मा के साथ छेड़ो ना मेरी जुल्फें गीत गाकर खूब वाहवाही बटोरी। दोनों की प्रस्तुतियों को श्रोताओं ने खूब सराहा।

कार्यक्रम में अन्य प्रतिभागियों ने भी अपनी मधुर आवाज में लोकप्रिय हिंदी फिल्मी गीत प्रस्तुत कर संगीत की शानदार महफिल सजाई।

कार्यक्रम में डॉ. गुरताप सिंह, आर.एन. गुप्ता, सुनील अंजोरिया, कुलदीप सिंह, गणेश कुमार, सी.पी. पुरी, संजय शर्मा, संजय बख्शी, जयदीप सिंह, एम.पी. सिंह, पूनम शर्मा, कविश कुमार, आर.सी. दास, शिवानी दुआ, सुरिंदर कक्कड़, मधु शर्मा, इंजीनियर तरसेम राज, अवतार सिंह, बी.बी. मल्होत्रा, कमल शर्मा, नीना शर्मा, डॉ. राकेश मल्होत्रा, रेनू शर्मा, नरेश कोहली, पवन कश्यप, अनुराधा शर्मा, अनिरुद्ध सहदेव, रिपु दमन, सुषमा रावल, विशाल मोनी, कुणाल बागड़ी, सुखपाल सिंह, विनय कुमार, हरजीत सचदेवा, रोमी और जे.के. भारद्वाज सहित अन्य प्रतिभागियों ने अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतिभागियों ने ‘जाने-अनजाने लोग मिले’, ‘कभी खुद पे कभी’, ‘कितना हसीन चेहरा’, ‘मंजिलें अपनी जगह हैं’, ‘किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार’, ‘तुम अगर साथ देने का वादा करो’, ‘ना कोई दिल में समाया’, ‘मेरे नैना सावन भादों’, ‘किताबें बहुत सी पढ़ी होंगी तुमने’, ‘हमें तुमसे प्यार कितना’, ‘तेरी अदाओं पे मरता हूं’, ‘एक अंधेरे लाख सितारे’, ‘तुम जो मिल गए हो’, ‘लाखों हैं निगाहों में’, ‘ना मुंह छुपा के जियो’, ‘जवानी जानेमन हसीन दिलरुबा’ और ‘याद आ रहा है तेरा प्यार’ जैसे अनेक लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी।

इस संगीतमय आयोजन ने संगीत प्रेमियों को अपनी गायन प्रतिभा प्रदर्शित करने, हिंदी फिल्मों के सदाबहार गीतों की यादें ताजा करने और संगीत के प्रति अपने प्रेम को साझा करने का बेहतरीन मंच प्रदान किया। पूरे कार्यक्रम का माहौल संगीतमय और खुशनुमा बना रहा।

You may also like

Leave a Comment