ChandigarhPunjab ग्लोबल कंबोज एजुकेशनल एंड वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन ने विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन करने वाली 36 प्रमुख हस्तियों को किया सम्मानितकैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने समुदाय को शिक्षा, खेल और राजनीति के क्षेत्र में आगे आने का दिया आह्वान by Gurdeep Singh October 16, 2026 written by Gurdeep Singh October 16, 2026 2FacebookTwitterPinterestEmail चण्डीगढ़ : ग्लोबल कंबोज एजुकेशनल एंड वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन की ओर से चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में एक विशेष एवं प्रभावशाली सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में शिक्षा, खेल, प्रशासन, समाज सेवा और राजनीतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर कंबोज समुदाय का नाम देश-विदेश में रोशन करने वाली 36 प्रमुख हस्तियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।समारोह में पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अपनी मेहनत और लगन से विभिन्न क्षेत्रों में मुकाम हासिल करने वाली हस्तियों को सम्मानित करना एक सराहनीय कदम है। इससे नई पीढ़ी को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि शहीद ऊधम सिंह कंबोज के वंशजों के साथ वह हमेशा खड़े हैं।इस अवसर पर विधायक जगदीप गोल्डी जलालाबाद ने संस्था के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कंबोज समुदाय को राजनीति में भी उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। पंजाब बीसी आयोग के चेयरमैन मलकीत थिंद ने कहा कि पिछड़ी श्रेणियों के लिए आरक्षण का जो कोटा स्वीकृत हुआ है, उसे जल्द लागू किया जाना चाहिए।ग्लोबल कंबोज एजुकेशनल एंड वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह ढोट ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य पूरे कंबोज समुदाय को एक मंच पर एकजुट करना है। उन्होंने घोषणा की कि संस्था पंजाब के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में समुदाय को संगठित करेगी, ताकि राजनीति और प्रशासनिक क्षेत्रों में समुदाय के नेताओं तथा युवाओं को सेवा करने के पर्याप्त अवसर मिल सकें। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को प्रशासनिक परीक्षाओं की तैयारी और उच्च शिक्षा के लिए विशेष सहयोग भी दिया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली हस्तियां सम्मानित समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली हस्तियों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिनमें से खेल क्षेत्र से नवनीत कौर (शाहाबाद), रश्मीन कौर (हॉकी, फिरोजपुर), वरिंदर सिंह झंड (मैराथन, दुबई), यंगबीर सिंह नंडा (घुड़सवारी, जालंधर), सिमरन कंबोज (मुक्तसर), जैवीर सिंह (सॉफ्टबॉल, चंडीगढ़), रविंदर पाल कंबोज (पैरा स्पोर्ट्स, फतेहाबाद), चांद दीप कौर (जूडो-कराटे, लुधियाना), तरनुम कौर थिंद (राइफल शूटिंग, भोपाल) और नवनीत कौर (करनाल) को सम्मानित किया। प्रशासन एवं पुलिस के क्षेत्र में रशनीत कौर (आईएएस, राजपुरा), सतबीर सिंह चंदी और विशालजीत सिंह कंबोज (पुलिस कमिश्नरेट, अमृतसर) को, शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र से डॉ. सी.पी. कंबोज (पटियाला), डॉ. बलविंदर सिंह थिंद (जालंधर), डॉ. संदीप सिंह संधा (फिरोजपुर), मीना महरोक (जलालाबाद), कुलविंदर कौर (कपूरथला) और डॉ. सुरेश कंबोज (जीएनई, फगवाड़ा) को, उद्यमिता एवं समाज सेवा के क्षेत्र में राजेश हांडा और नरेश हांडा (दिल्ली), डॉ. संजीव कंबोज (चंडीगढ़), सतनाम सिंह (अमृतसर), फतेहपुर राजपूतां कमेटी (ननकाना साहिब, अमृतसर), बलदेव सिंह खिंडा (राजस्थान), गुरमीत सिंह मुट्टी (हरियाणा), मनु कंबोज (राजस्थान), सुरेश कुमार (उत्तराखंड) और इकबाल कंबोज पाला बट्टी (फिरोजपुर) को सम्मानित किया जबकिलाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए दौलत राम कंबोज (मोहाली), दीदार सिंह नलवी (हरियाणा) और स्वर्गीय हुकम चंद कंबोज (उत्तराखंड) को चुना गया वअन्य सम्मानित हस्तियों में कुलदीप सिंह बावा (सुनाम), डॉ. सिकंदर सिंह और अमित कंबोज (उत्तराखंड) शामिल रहे। समारोह में देश-विदेश से आए समुदाय के गणमान्य व्यक्तियों, नेताओं और उनके परिवारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। मंच संचालन की जिम्मेदारी कोषाध्यक्ष पलविंदर सिंह जम्मू तथा मीडिया सलाहकार तेजिंदर कौर थिंद ने कुशलतापूर्वक निभाई। अंत में चेयरमैन सुखदेव सिंह नानकपुर और महासचिव मनिंदरपाल सिंह पलासौर ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।इस अवसर पर पंजाब एग्रो के चेयरमैन शमिंदर खिंडा, डॉ. सी.पी. कंबोज, कंबोज वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन सुखविंदर सिंह, पंजाब पेट्रोलियम एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह दुआबा, पूर्व न्यायाधीश परमिंदरपाल सिंह, कामरेड रमेश, मनदीप सिंह जोसन, निर्मल सिंह, वरिष्ठ पत्रकार बलविंदर जम्मू, डॉ. इकबाल सिंह, हरबीर सिंह थिंद सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post डॉ. विनोद कुमार शर्मा की काव्य कृति ‘अथर्ववेद मंजरी’ का भव्य विमोचन next post पीजीजीसी-46 के कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग (बीसीए) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स के लिए फोकल स्किल डेवलपमेंट के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए You may also like ਨਸ਼ਿਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਦਲੇਰੀ ਨਾਲ ਆਵਾਜ਼ ਬੁਲੰਦ ਕਰਨ ਵਾਲੇ... October 16, 2026 ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀਂ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਪੁੱਤ... October 16, 2026 ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ, ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ ਪਾਰਟੀ ਦੇ... October 16, 2026 ਅੱਜ ਭਾਰਤੀ ਫੌਜ ਦੇ ਲੈਫਟੀਨੈਂਟ ਜਨਰਲ ਏ.ਡੀ.ਐਸ. ਔਜਲਾ... October 16, 2026 ਅੱਜ ਹਲਕਾ ਚੱਬੇਵਾਲ ਦੇ ਪਿੰਡ ਹਰਖੋਵਾਲ ਵਿਖੇ ਨਵੇਂ... October 16, 2026 ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ 154 ਨਵੇਂ ‘ਆਮ ਆਦਮੀ ਕਲੀਨਿਕ’... October 16, 2026 ਅੱਜ ਕੇਂਦਰੀ ਬਿਜਲੀ ਮੰਤਰੀ ਮਨੋਹਰ ਲਾਲ ਖੱਟਰ ਜੀ... October 16, 2026 नशा विरोधी कार्यकर्ताओं को सुरक्षा देने में विफलता... October 16, 2026 भारत विकास परिषद ने अयोजित की प्रांतीय समूह... October 16, 2026 सीखने की कोई उम्र नहीं होती : सीएससीए... October 16, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.