Haryana मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. वेद प्रकाश मंगला को दी श्रद्धांजलि by Gurdeep Singh October 9, 2026 written by Gurdeep Singh October 9, 2026 3FacebookTwitterPinterestEmail हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज सायं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक दीपक मंगला के निवास स्थान ओल्ड जीटी रोड, नजदीक सेक्टर-2 पहुंचकर उनके पिताजी स्वर्गीय लाला वेद प्रकाश मंगला के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्वर्गीय लाला वेद प्रकाश मंगला जी का जीवन समाज की सेवा और लोगों के हित के लिए समर्पित रहा। उन्होंने लगभग 93 वर्षों का दीर्घ एवं सार्थक जीवन जिया। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार को जो संस्कार और उच्च जीवन मूल्यों की शिक्षा दी, उसी का परिणाम है कि आज उनके सुपुत्र एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पूर्व विधायक श्री दीपक मंगला समाज और लोगों की सेवा के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय वेद प्रकाश मंगला जी एक सामाजिक व्यक्तित्व थे। लोगों की सहायता करना और जरूरतमंदों के काम आना उनके स्वभाव का हिस्सा था। वे धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे और उन्होंने अपने पूरे जीवन में सामाजिक एवं धार्मिक मूल्यों को आगे बढ़ाया। उन्होंने अपने परिवार को जो संस्कार और आशीर्वाद दिया, वह निश्चित रूप से श्री दीपक मंगला और पूरे परिवार के लिए सदैव मार्गदर्शन का कार्य करता रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि श्री दीपक मंगला अपने पूज्य पिताजी द्वारा दिखाए गए सेवा और संस्कारों के मार्ग पर चलते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। उन्होंने परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और परिवार, परिजनों, रिश्तेदारों एवं सभी शुभचिंतकों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय वेद प्रकाश मंगला जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा के श्रीचरणों में नमन एवं श्रद्धापूर्वक प्रणाम किया। 0 comments 1 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में संत कबीर कुटीर पर लोगों की समस्याएं सुनते हुए। next post Horticulture Minister presides over HPMC BoD meeting You may also like Special Secretary, Cabinet Secretariat, Sh. K.K Pathak, and... October 9, 2026 जी नई दिल्ली के भारत मंडपम में केंद्रीय... October 9, 2026 *हरियाणा छोटा प्रदेश, बड़ा योगदान: जीएसटी संग्रह में सभी... October 9, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़... October 9, 2026 Haryana Chief Secretary Sh. Anurag Rastogi chairing the... October 9, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी नई... October 9, 2026 हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा चंडीगढ़... October 9, 2026 हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण व पशु... October 8, 2026 Haryana Governor Prof. Ashim Kumar Ghosh paying floral... October 8, 2026 भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता नाना पाटेकर जी... October 8, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.