Haryana सहकारिता विभाग में कार्य निरंतरता के लिए लिंक अधिकारी नियुक्त by Bhumi April 9, 2026 written by Bhumi April 9, 2026 187FacebookTwitterPinterestEmail Key Highlights हरियाणा सरकार का उद्देश्य विभागीय कार्य में किसी भी तरह का व्यवधान न हो आदेश मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी रजिस्ट्रार सहकारिता विभाग की अनुपस्थिति में सहकारिता सचिव व हैफेड एमडी को जिम्मेदारी शुगरफेड और एचडीडीसीएफ में भी लिंक अधिकारियों की स्पष्ट व्यवस्था अवकाश, प्रशिक्षण या चुनावी ड्यूटी से पहले लिंक अधिकारी को सूचना देना अनिवार्य हरियाणा सरकार ने सहकारिता विभाग में किसी अधिकारी के स्थानांतरण, सेवानिवृत्ति, अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे अथवा चुनावी कार्य के कारण कोई पद रिक्त होने की स्थिति में विभाग का सुचारू कार्य संचालन सुनिश्चित करने के मकसद से लिंक अधिकारी नामित किए हैं। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशानुसार रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, की अनुपस्थिति में सहकारिता सचिव लिंक अधिकारी-1 जबकि हैफेड के प्रबंध निदेशक लिंक अधिकारी-2 के तौर पर काम करेंगे। हैफेड के प्रबंध निदेशक के मामले में शुगरफेड के प्रबंध निदेशक लिंक अधिकारी-1 जबकि एचडीडीसीएफ के प्रबंध निदेशक लिंक अधिकारी-2 होंगे। शुगरफेड के प्रबंध निदेशक की अनुपस्थिति में हैफेड के प्रबंध निदेशक लिंक अधिकारी-1 जबकि सहकारिता सचिव लिंक अधिकारी-2 के तौर पर काम करेंगे। एचडीडीसीएफ के प्रबंध निदेशक के मामले में शुगरफेड के प्रबंध निदेशक लिंक अधिकारी-1 जबकि हैफेड के प्रबंध निदेशक लिंक अधिकारी-2 होंगे। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे अथवा चुनावी कार्य हेतु जाने वाले अधिकारी को अपने नामित लिंक अधिकारी को अग्रिम तौर पर सूचित करना अनिवार्य होगा। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Bhumi previous post पीजीजीसी-46 में स्टार्टअप और नवाचार पर सत्र, छात्रों को उद्यमिता के लिए किया प्रेरित next post जल स्थायित्व की ओर हरियाणा की बड़ी पहल: 5,715 करोड़ का ‘वॉटर सिक्योर हरियाणा’ You may also like Special Secretary, Cabinet Secretariat, Sh. K.K Pathak, and... October 9, 2026 जी नई दिल्ली के भारत मंडपम में केंद्रीय... October 9, 2026 *हरियाणा छोटा प्रदेश, बड़ा योगदान: जीएसटी संग्रह में सभी... October 9, 2026 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. वेद प्रकाश... October 9, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़... October 9, 2026 Haryana Chief Secretary Sh. Anurag Rastogi chairing the... October 9, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी नई... October 9, 2026 हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा चंडीगढ़... October 9, 2026 हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण व पशु... October 8, 2026 Haryana Governor Prof. Ashim Kumar Ghosh paying floral... October 8, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.