Home » सीटीयू यूनियन के चुनाव इस बार शेर और इंजन पैनल आमने-सामने

सीटीयू यूनियन के चुनाव इस बार शेर और इंजन पैनल आमने-सामने

by Gurdeep Singh

मतदान जारी : कल सुबह आएंगे चुनाव नतीजे

चण्डीगढ़  : चण्डीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की यूनियन के वार्षिक चुनाव वर्ष 2026-27 के लिए इस बार दो  पैनल शेर व इंजन चुनाव मैदान में हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी कृष्ण लाल मलिक एवं उप चुनाव अधिकारी सचिन यादव ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह 5 बजे से मतदान शुरू हुआ, जोकि रात 9 बजे तक चलेगा। इसके बाद बचे हुए मतदाताओं को कल सुबह भी 6 बजे से लेकर सुबह 8 बजे तक मतदान का मौका मिलेगा। मतदान का स्थान वर्कशॉप कैंटीन, डिपो-2 निर्धारित किया गया है।

मतदान खत्म होने के तुरंत बाद मतगणना का कार्य आरंभ होगा व शुभ लगभग 10 बजे तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

कृष्ण लाल मलिक ने बताया कि चुनाव में चार पदों प्रधान, उपप्रधान, महासचिव और वित्त सचिव के लिए दो पैनल शेर व इंजन मैदान में हैं। सीटीयू के कुल 1478 वैध मतदाता इनमें से से नए पैनल का चुनाव करेंगे।

पहले पैनल चंडीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन, चंडीगढ़ के पैनल को ‘शेर’ चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है। इस पैनल में प्रधान पद के लिए बलबीर सिंह (इंस्पेक्टर), उपप्रधान पद के लिए अत्तर सिंह (ड्राइवर), महासचिव पद के लिए मनदीप (कंडक्टर) और वित्त सचिव पद के लिए संजीव कुमार उम्मीदवार हैं।  
दूसरे पैनल सी.टी.यू. वर्कर्स यूनियन, चंडीगढ़ के पैनल को ‘रेल इंजन’ चुनाव चिह्न दिया गया है। इस पैनल में प्रधान पद के लिए इकबाल सिंह, (सब-इंस्पेक्टर), उपप्रधान पद के लिए रमेश कुमार (ड्राइवर), महासचिव पद के लिए रिचपाल सिंह और वित्त सचिव पद के लिए रामपाल, (कंडक्टर) चुनाव लड़ रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment