Haryana हरियाणा में पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों के लिए समर्पित कॉल सेंटर शुरू by Bhumi April 15, 2026 written by Bhumi April 15, 2026 304FacebookTwitterPinterestEmail हरियाणा के पूर्व सैनिकों, अर्धसैनिक बलों के कर्मियों तथा उनके परिवारों की समस्याओं के समाधान तथा विभिन्न योजनाओं के संबंध में उन्हें मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा एक समर्पित कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विजेन्द्र कुमार ने बताया कि पूर्व सैनिकों, अर्धसैनिक बलों के कर्मियों तथा उनके परिजनों को विभिन्न सेवाओं, योजनाओं एवं सुविधाओं से संबंधित जानकारी सहज एवं शीघ्र उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार हरियाणा में पूर्व सैनिकों के लिए समर्पित कॉल सेंटर की स्थापना की गई है जिसका सफलतापूर्वक संचालन शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिक, अर्धसैनिक बलों के कर्मी तथा उनके परिजन अपनी शिकायतों के समाधान अथवा मार्गदर्शन के लिए सरकारी छुट्टियों को छोड़कर सोमवार से शनिवार तक प्रातः 9:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक समर्पित कॉल सेंटर के फोन नंबर 0172-5210277 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने पूर्व सैनिकों एवं अर्धसैनिक बलों के कर्मियों एवं उनके परिवारजनों से अनुरोध किया कि वे कॉल सेंटर की सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग कर अपनी समस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान प्राप्त करें। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Bhumi previous post कैम्पा के तहत हरियाणा में ₹298 करोड़ की हरित कार्य योजना को मंजूरी next post आईएमसी हिसार परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, मुख्य सचिव ने दिए त्वरित क्रियान्वयन के निर्देश You may also like एन.आई.टी. फरीदाबाद का स्थापना दिवस शहर के इतिहास... October 19, 2026 संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम... October 19, 2026 *व्यापारियों एवं उद्योगपतियों की समस्याओं के समाधान के लिए हरियाणा... October 19, 2026 हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण तथा मत्स्य... October 19, 2026 Haryana Chief Secretary Sh. Anurag Rastogi chairing the... October 19, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, स्वीडन... October 19, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी श्री भोपाल... October 19, 2026 हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण... October 19, 2026 हरियाणा के लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री... October 19, 2026 हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन श्री मोहन... October 19, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.