Home » हलाल सनातन विरोधी अवधारणा है : सरदार रवि रंजन सिंह

हलाल सनातन विरोधी अवधारणा है : सरदार रवि रंजन सिंह

by Gurdeep Singh

हलाल नियंत्रण मंच द्वारा सेक्टर-22 स्थित किरण थिएटर के सामने हलाल प्रमाणन व्यवस्था के विरोध में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने हलाल प्रमाणन से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे और विरोध स्वरूप पुतला दहन किया।

कार्यक्रम में झटका सर्टिफिकेशन अथॉरिटी के चेयरमैन सरदार रवि रंजन सिंह मुख्य वक्ता थे, जिन्होंने आम समाज को संबोधित किया। झटका सर्टिफिकेशन अथॉरिटी झटका मांस के प्रमाणन और उपभोक्ताओं को स्पष्ट विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कार्य करती है।

इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखे जिसमें मुख्य रूप से अनिल शर्मा रिटायर्ड एक्सईएन पब्लिक हेल्थ चंडीगढ़, महामंडलेश्वर 1008 बाबा देवनाथ जी जगतगुरु, स्वामी श्यामानन्द जी महाराज कृष्ण प्रणामी आश्रम मलोया, गुरप्रीत सिंह नामधारी (राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त, नामधारी समाज) तथा बाबा कर्मा जी, नामधारी समाज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक उपभोक्ता को अपनी धार्मिक एवं व्यक्तिगत मान्यताओं के अनुसार खाद्य सामग्री चुनने की स्वतंत्रता होनी चाहिए। उन्होंने खाद्य उत्पादों में पारदर्शिता, स्पष्ट लेबलिंग और उपभोक्ता की पसंद के अधिकार को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

You may also like

Leave a Comment