HaryanaLatestNational हाईकोर्ट के सीबीआई जांच के आदेश ने खोली भगवंत मान सरकार की पोल: तरुण चुग by Gurdeep Singh October 6, 2026 written by Gurdeep Singh October 6, 2026 34FacebookTwitterPinterestEmail पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD और उनसे जुड़े अन्य लोगों पर ED द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच के आदेश का स्वागत करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी एवं सांसद तरुण चुग ने कहा कि अब इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। हाईकोर्ट का फैसला इस बात को स्पष्ट करता है कि गंभीर आरोपों को दबाकर नहीं रखा जा सकता। तरुण चुग ने कहा कि ED ने पंजाब के DGP को बार-बार पत्र लिखकर FIR दर्ज करने की मांग की, लेकिन भगवंत मान सरकार ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि आखिर ED की बार-बार मांग के बावजूद FIR क्यों नहीं दर्ज की गई और किसे बचाने की कोशिश की जा रही थी। उन्होंने कहा कि अब CBI की स्वतंत्र जांच में इन सभी सवालों के जवाब सामने आने चाहिए। उन्होंने कहा कि ED की जांच में मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े लोगों और अन्य व्यक्तियों की कथित भूमिका को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। सरकारी कामकाज में कथित हस्तक्षेप, बिचौलियों की भूमिका और कथित भ्रष्ट लेन-देन जैसे मामलों की जांच अब CBI करेगी। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को पंजाब की जनता को जवाब देना चाहिए कि उनके शासन में ऐसी स्थिति क्यों पैदा हुई। तरुण चुग ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़े-बड़े दावे करती रही, लेकिन जब ED ने FIR दर्ज करने के लिए पत्र लिखे तो पंजाब सरकार कार्रवाई करने के बजाय कथित तौर पर आरोपियों को बचाने में लगी रही। उन्होंने कहा कि अब न कोई मामला दबेगा, न सच्चाई छिपेगी। दूध का दूध और पानी का पानी होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता के पैसे और सरकारी व्यवस्था से जुड़े किसी भी कथित भ्रष्टाचार की पूरी जांच होनी चाहिए। CBI जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और पंजाब की जनता के सामने पूरा सच आना चाहिए। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post हल्लोमाजरा वार्ड-20 में जंगल बना खाली ग्राउंड बना नशेड़ियों का अड्डा next post नवरात्रि पर नौ दिवसीय रास गरबा एवं डांडिया महोत्सव में शामिल होने हेतु मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी को निमंत्रण पत्र भेंट किया You may also like हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़... November 13, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का... November 13, 2026 हरियाणा की प्रगति और जनता की खुशहाली हमारी... November 4, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी पंजाब... November 4, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी पंजाब... November 4, 2026 भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का कुरुक्षेत्र में हरियाणा... November 4, 2026 भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का कुरुक्षेत्र स्थित गुरुकुल... November 4, 2026 कर्नाटक की नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. सुधा यादव का... November 4, 2026 केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का चंडीगढ़... November 4, 2026 वरिष्ठ पत्रकार साजन शर्मा बने चण्डीगढ़ भारतीय पत्रकार... November 4, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.