HaryanaNational 76वें दशहरा महोत्सव को भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने के लिए संस्था द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।- डॉ राजेश भाटिया by Gurdeep Singh October 12, 2026 written by Gurdeep Singh October 12, 2026 2FacebookTwitterPinterestEmail सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल द्वारा संचालित सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, मिलाप स्मृति भवन, 3-D/42 में 76वें दशहरा पर्व को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से RWA नंबर-3 के सभी ब्लॉक के प्रधानों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दशहरा महोत्सव की तैयारियों और क्षेत्रवासियों की सहभागिता को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने कहा कि दशहरा पर्व हमारी सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का प्रतीक है। इस वर्ष 76वें दशहरा महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए संस्था द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी ब्लॉक प्रधानों एवं क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से इस आयोजन को यादगार बनाया जाएगा। पंजाबी सभा के प्रधान राजकुमार वोहरा ने कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारा और आपसी सद्भाव मजबूत होता है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से पर्व की तैयारियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। बैठक में सभी ब्लॉक के प्रधानों ने दशहरा महोत्सव को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग और समन्वय के साथ कार्य करने पर सहमति जताई। संस्था की ओर से सभी क्षेत्रवासियों से 76वें दशहरा पर्व को भव्य एवं यादगार बनाने में सहयोग देने की अपील की गई। इस बैठक में अमर बजाज, कपिल कुमार दत्ता, राहुल अदलखा, नितिन कालड़ा, राज कुमार मदान, धनपत सिंह संजय हसीजा, हरीश नौनिहाल, सरदार परविंदर सिंह, हरीश बावेजा रिक्की कथूरिया व् अन्य ब्लॉकों के प्रधान उपस्थित रहे । 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post Governor urges youth to follow ideals of lord Shri Ram next post Governor addresses Maharaja Agrasen Jayanti Celebrations in Solan You may also like ਹਲਕਾ ਮਜੀਠਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਗਦਰਜ਼ਾਦਾ ਵਿਖੇ ਆਪਣੇ ਸੁਨੇਹੀਆਂ... October 12, 2026 ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਮੇਰੇ ਗ੍ਰਹਿ ਵਿਖੇ ਹਲਕਾ ਮਜੀਠਾ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ... October 12, 2026 ਹਲਕਾ ਮਜੀਠਾ ਤੋਂ ਮੇਰੇ ਕਰੀਬੀ ਸ. ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ... October 12, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़... October 12, 2026 पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़... October 12, 2026 ऐतिहासिक भव्यता का साक्षी बनेगा सिद्धपीठ श्री हनुमान... October 12, 2026 Horticulture Minister reviews progress of HPSHIVA Project October 12, 2026 बीटीसी भानू में तृतीय अखिल भारतीय पुलिस हैंडबॉल... October 12, 2026 Governor calls upon youth to contribute to nation-building October 12, 2026 Governor calls for stronger link between science, innovation... October 12, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.