Chandigarh स्वर्गीय मलकीत सिंह बुटेरला की याद में रक्तदान शिविर लगाया by Gurdeep Singh October 5, 2026 written by Gurdeep Singh October 5, 2026 3FacebookTwitterPinterestEmail चण्डीगढ़ नगर निगम के वार्ड नंबर 30 के पार्षद और चंडीगढ़ कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के निदेशक हरदीप सिंह बुटरला ने अपने भाई, स्वर्गीय मलकीत सिंह की पुण्यतिथि पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसके साथ ही शिविर में मुफ्त दांतों की जांच, स्वास्थ्य और वेलनेस सेवाएं, ब्लड टेस्टिंग और डाइट से जुड़ी सलाह जैसी सुविधाएं भी दी गईं, जिससे वहां आए लोगों को मुफ्त जांच का लाभ मिला।शिविर का उद्घाटन स्वर्गीय मलकीत सिंह बुटेरला की पत्नी बीबी सतनाम कौर ने किया। उन्होंने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और पौधे देकर सम्मानित भी किया। आम आदमी पार्टी के चंडीगढ़ अध्यक्ष विजयपाल, महासचिव सनी औलख, मोहाली जिला योजना बोर्ड की चेयरपर्सन प्रभजोत कौर और दिल्ली के विधायक अखिलेश त्रिपाठी इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने इस सामाजिक पहल के लिए बुटेरला परिवार की सराहना की और रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला ने बताया कि सेक्टर 16 अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने शिविर में कुल 105 यूनिट रक्त के यूनिट एकत्र किए। इस मौके पर चंडीगढ़ नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर जसमानप्रीत सिंह, पार्षद कंवर राणा, अंजू कत्याल और जसविंदर कौर, कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन जुझार सिंह, कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक गुरप्रीत बढहेड़ी और मंजीत राणा, मनोहर लाल धीमान अध्यक्ष दुर्गा माता मंदिर, सेक्टर 41 और अनीता अध्यक्ष, कीर्तन मंडली मंदिर सेक्टर 41 सहितअन्य लोग भी मौजूद थे। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post हर साँस श्री नंगली वाले के नाम : चंडीगढ़ में श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुआ 10वां आध्यात्मिक संत सम्मेलन next post हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सिंगापुर में विशिष्ट बिजनेसमैन तथा विभिन्न सेक्टरों के गणमान्य प्रतिनिधियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करते हुए। You may also like हवन-यज्ञ और कृष्ण-सुदामा प्रसंग के साथ श्रीमद्भागवत कथा... October 5, 2026 एससी, एसटी व ओबीसी प्रमाण-पत्रों की प्रक्रिया सरल... October 5, 2026 निवेशक जागरूकता और सेबी की भूमिका” पर सेमिनार... October 5, 2026 गांधी जयंती के उपलक्ष्य में एनएसएस इकाई द्वारा... October 5, 2026 धी जयंती पर ‘बापू का संदेश–हमारा संकल्प’ नुक्कड़... October 5, 2026 साहित्य, गीत और जीवन-दर्शन से सजी सीएससीए की... October 5, 2026 हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174... October 5, 2026 4 अक्टूबर को सजेगी संतों की महफ़िल, 10वें... October 5, 2026 नमन बुजुर्गों को : चण्डीगढ़ में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन... October 5, 2026 अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में चयनित हुई शॉर्ट फिल्म... October 5, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.