Home » हवन-यज्ञ और कृष्ण-सुदामा प्रसंग के साथ श्रीमद्भागवत कथा की पूर्णाहुति

हवन-यज्ञ और कृष्ण-सुदामा प्रसंग के साथ श्रीमद्भागवत कथा की पूर्णाहुति

by Gurdeep Singh

शिवधाम आश्रम द्वारा पंजाबी भवन, पंचकूला में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन आज मुख्य अनुष्ठान संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रद्धेय श्री सुधांशु जी महाराज के शिष्य आचार्य कुलदीप पांडे द्वारा विशेष हवन-यज्ञ किया गया, जिसके उपरांत उन्होंने कृष्ण-सुदामा प्रसंग का बेहद भावपूर्ण वर्णन किया। इस अवसर पर कृष्ण भजन कीर्तन कार्यक्रम हुआ कार्यक्रम उपरांत कथा के विश्राम अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान की भव्य पूर्णाहुति हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और आशीर्वाद लिया।

You may also like

Leave a Comment