ChandigarhLatest हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल by Gurdeep Singh October 5, 2026 written by Gurdeep Singh October 5, 2026 8FacebookTwitterPinterestEmail फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु की कामना को लेकर महिला सुंदरकांड सभा द्वारा आज विशेष महायज्ञ का आयोजन किया गया। सभा ने इस अवसर पर संकट की घड़ी में कैप्टन मच्छार द्वारा प्रदर्शित साहस, कर्तव्यनिष्ठा और मानवता को नमन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शुक्रवार को हुई बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने बताया कि घटना के समय वे हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थिति में इसी आस्था से उन्हें हिम्मत और हौसला मिला। इसी आध्यात्मिक विश्वास को केंद्र में रखते हुए महिला सुंदरकांड सभा ने महायज्ञ में पवनपुत्र हनुमान जी से कैप्टन मच्छार को शीघ्र स्वस्थ करने तथा उन्हें शक्ति और दीर्घायु प्रदान करने की प्रार्थना की। सभा की अध्यक्षा नीना तिवारी ने कहा कि कैप्टन स्मित मच्छार का साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण पूरे देश के लिए प्रेरणादायी है।आपके अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा ने पूरे भारत को ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को गौरवान्वित किया है यह पूरे विश्व के लिए गर्व की बात है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आप शीघ्र पूर्ण स्वस्थ हों और दीर्घायु जीवन प्राप्त करें। संकट की उस घड़ी में उनकी आस्था और हनुमान जी के प्रति विश्वास ने उन्हें मानसिक शक्ति प्रदान की। हम बजरंगबली से उनके शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करते हैं। उन्होंने संकट के समय सहयोग करने वाले यानिव हयून, ज़्विका मानेस, असफ राजुआन एवं डॉ. शोता मुसायेव के साहस, मानवता और सेवाभाव की भी सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर पाल शर्मा, उषा सिंगला, कुमुद, अलका जोशी, सरला, सुनीता आनंद, दीप्ति, कंचन, सुदर्शन शर्मा, दर्शना देवी, सुशीला केसर, सुमन ठक्कर, कृष्णा देवी, उर्मिल देवी, राज दुलारी सहित महिला सुंदरकांड सभा के अन्य सदस्यों ने महायज्ञ में आहुति देकर कैप्टन स्मित मच्छार एवं सभी सहयोगियों के स्वस्थ, सुरक्षित और मंगलमय जीवन की कामना की। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post 4 अक्टूबर को सजेगी संतों की महफ़िल, 10वें संत सम्मेलन और भजन संध्या की तैयारियां पूरी next post साहित्य, गीत और जीवन-दर्शन से सजी सीएससीए की मासिक बैठक You may also like मानसकोकिला स्वामी डॉ. मनीषा जी महाराज के पावन... October 26, 2026 दिनेश दिक्षित को पंजाब भाजपा इंटेलेक्चुअल सेल में... October 26, 2026 आज युवा वर्ग को खोखला कर रहे नशे... October 26, 2026 त्योहारों के सीजन में व्यापारियों के हितों पर... October 26, 2026 पीजीजीसी-46 में नशा मुक्त भारत के लक्ष्य को... October 26, 2026 नव युवा रामलीला कमेटी ने किया प्रतिभाओं और... October 26, 2026 जाट भवन में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में... October 26, 2026 वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस की ओर से... October 26, 2026 चण्डीगढ़ बिजनेस काउंसिल ने प्रशासक से व्यापारिक समस्याओं... October 26, 2026 नशा मुक्ति और नशामुक्त युवा विषय पर आधारित... October 26, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.