Chandigarh सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य कर्म सिंह कर्मा से मिला प्रतिनिधिमंडल by Gurdeep Singh October 9, 2026 written by Gurdeep Singh October 9, 2026 3FacebookTwitterPinterestEmail सफाई कर्मचारी यूनियन, स्वास्थ्य विभाग, चण्डीगढ़ नगर निगम तथा ऑल इंडिया अम्बेडकर महासभा, चंडीगढ़ प्रदेश के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने यू.टी. गेस्ट हाउस, चंडीगढ़ में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, भारत सरकार, नई दिल्ली के सदस्य कर्म सिंह कर्मा का चंडीगढ़ पहुंचने पर स्वागत किया तथा सफाई कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर सफाई कर्मचारी यूनियन, एम.सी. चंडीगढ़ के महासचिव सुखराम के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सदस्य को सफाई कर्मचारियों की विभिन्न न्यायसंगत एवं ज्वलंत समस्याओं से अवगत करवाते हुए विस्तृत मांग-पत्र सौंपा। ऑल इंडिया अम्बेडकर महासभा ने दिया पूर्ण समर्थन सफाई कर्मचारियों की मांगों को सामाजिक एवं नैतिक समर्थन देते हुए ऑल इंडिया अम्बेडकर महासभा के राष्ट्रीय सचिव भगतराज तिसावर तथा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय ने भी आयोग के सदस्य कर्म सिंह कर्मा के समक्ष सफाई कर्मचारियों की मांगों का पुरजोर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि वर्षों से सेवा कर रहे सफाई कर्मचारियों को सम्मानजनक एवं सुरक्षित रोजगार मिलना सामाजिक न्याय का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने आयोग से आग्रह किया कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का संबंधित प्रशासन एवं नगर निगम के साथ समन्वय कर शीघ्र और कानूनसम्मत समाधान करवाया जाए। महासचिव सुखराम ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखने के लिए दिन-रात अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन वर्षों से सेवाएं देने के बावजूद अनेक कर्मचारी अपने मूलभूत अधिकारों और रोजगार की सुरक्षा से वंचित हैं। उन्होंने आयोग के समक्ष प्रमुखता से मांग रखी कि पिछले 18-20 वर्षों से कार्यरत 93 डेलीवेज कर्मचारियों को नियमित किया जाए, ताकि उन्हें रोजगार की स्थिरता और सामाजिक सुरक्षा मिल सके। उन्होंने ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर सफाई कर्मचारियों को सीधे नगर निगम के अधीन लाने, मृतक सफाई कर्मचारियों के आश्रितों को नियमानुसार वित्तीय सहायता एवं रोजगार, तथा कर्मचारियों के लंबित बैंक एवं बीमा क्लेम की राशि का शीघ्र भुगतान करवाने की मांग भी जोरदार ढंग से उठाई। सुखराम ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याएं केवल कर्मचारियों की व्यक्तिगत समस्याएं नहीं हैं, बल्कि यह उनके सम्मान, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार की स्थिरता और परिवार के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है। इसलिए इन मामलों को मानवीय एवं संवेदनशील दृष्टिकोण से देखते हुए शीघ्र समाधान किया जाना आवश्यक है। आयोग ने दिया समाधान का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल द्वारा रखी गई मांगों और समस्याओं को माननीय सदस्य श्री कर्म सिंह कर्मा ने गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सफाई कर्मचारियों से संबंधित मामलों पर कानून के अनुसार उचित कार्रवाई और समाधान करवाने के लिए आवश्यक स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग सफाई कर्मचारियों के अधिकारों, सम्मान एवं कल्याण के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। सफाई कर्मचारी यूनियन ने आयोग के माननीय सदस्य द्वारा दिए गए आश्वासन का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि लंबे समय से लंबित मांगों पर अब शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य सोनू गोगलिया, बालेश्वर घावरी, धर्मवीर, विनोद घावरी, विनय कुमार, विश्वा सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post “गावो विश्वस्य मातरः” अर्थात गाय विश्व की माता है: गोपाल मणि महाराज next post चण्डीगढ़ से बिना परमिट एवं निर्धारित टाइम टेबल के चल रही बसों पर सख्त कार्रवाई की मांग You may also like PSO-Gunman Tri-City Association Formed to Provide a Platform... October 9, 2026 अश्विन नवरात्र मेले के प्रथम दिन माता मनसा... October 9, 2026 मनीमाजरा में युवाओं से सीधा संवाद, नशे से... October 9, 2026 गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-23 ए द्वारा... October 9, 2026 चण्डीगढ़ से बिना परमिट एवं निर्धारित टाइम टेबल... October 9, 2026 “गावो विश्वस्य मातरः” अर्थात गाय विश्व की माता... October 9, 2026 ईएसआई का ‘स्मृति पौधारोपण’ 9 अक्टूबर को October 9, 2026 प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व... October 9, 2026 जीएसटी 2.0 के महत्वपूर्ण सुधारों का कैट,चंडीगढ़ चैप्टर... October 9, 2026 शिशु निकेतन की बेटियों ने बढ़ाया चंडीगढ़ का... October 9, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.