Chandigarh चण्डीगढ़ नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए मैदान में उतरी आपकी आवाज पार्टी by Gurdeep Singh October 28, 2026 written by Gurdeep Singh October 28, 2026 3FacebookTwitterPinterestEmail पार्टी के अध्यक्ष प्रेम पाल चौहान ने पांच उम्मीदवारों का किया ऐलान बोले- भाजपा और अन्य राजनीतिक पार्टियों ने नगर निगम को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा सभी 35 वार्डों में उतारेंगे उम्मीदवार चण्डीगढ़ : चण्डीगढ़ नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के संकल्प के साथ आपकी आवाज पार्टी नगर निगम चुनाव में उतरेगी। यह कहना है पार्टी अध्यक्ष प्रेम पाल चौहान का। उन्होंने भाजपा और अन्य राजनीतिक पार्टियों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इन दलों ने चंडीगढ़ नगर निगम को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है। उन्होंने कहा कि शहरवासियों के हितों के बजाय राजनीतिक दलों ने अपने हितों को प्राथमिकता दी है। आपकी आवाज पार्टी इस व्यवस्था को बदलने और नगर निगम में पारदर्शिता लाने के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। सोमवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी ने सभी 35 वार्डों में चुनाव लड़ने का ऐलान किया। इस दौरान पांच उम्मीदवारों के नाम भी घोषित किए गए।प्रेम पाल चौहान ने कहा कि नगर निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना और आम जनता के हितों की रक्षा करना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को ऐसी व्यवस्था मिलनी चाहिए, जिसमें उनके टैक्स का पैसा जनहित के कार्यों पर खर्च हो और विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। पार्टी भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी और नगर निगम की कार्यप्रणाली में बदलाव के लिए आवाज उठाएगी।उन्होंने कहा कि शहर की बुनियादी समस्याओं को भी चुनाव में प्रमुखता से उठाया जाएगा। इनमें सड़कों की खराब हालत, आवारा पशुओं की समस्या, कानून-व्यवस्था से जुड़ी चिंताएं और बिजली-पानी की दिक्कतें शामिल हैं। पार्टी का कहना है कि नगर निगम की जिम्मेदारी शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है और इसके लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए। पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित आपकी आवाज पार्टी ने नगर निगम चुनाव के लिए पांच वार्डों में अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। इनमें वार्ड-13 से सुनीता वार्ड-14 से शाहनूर चौधरी, वार्ड-15 से प्रेम पाल चौहान, वार्ड-29 से ज्योति दत्त और वार्ड-31 से अर्पित गुप्ता चुनाव लड़ेंगे। पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि सभी 35 वार्डों में उम्मीदवार उतारकर चुनाव लड़ा जाएगा। शेष वार्डों के प्रत्याशियों के नाम भी आगे घोषित किए जाएंगे। पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई और शहरवासियों की समस्याओं के समाधान को अपना मुख्य चुनावी एजेंडा बनाकर जनता के बीच जाएगी। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post कांग्रेसी नेता द्वारा नालागढ़ के 600 साल पुराने नरसिंह मंदिर की 41 बीघा जमीन का अवैध हस्तांतरण करके 125 करोड़ की टाउनशिप बनाने का मुद्दा सवालों के घेरे में! next post अग्र महिला शक्ति ने अमित जिंदल की टीम को दिया पूर्ण समर्थनसमाजसेवा, महिला सम्मान और सामाजिक एकता के कार्यों को बताया समर्थन का आधार You may also like आईटीबीपी के पूर्व सैनिक फोर्स की अनदेखी से... October 28, 2026 सरहदी ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित निशुल्क... October 28, 2026 महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन सत्य, तपस्या और... October 28, 2026 सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात... October 28, 2026 अग्र महिला शक्ति ने अमित जिंदल की टीम... October 28, 2026 कांग्रेसी नेता द्वारा नालागढ़ के 600 साल पुराने... October 28, 2026 ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचे प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, समस्याओं... October 28, 2026 महिला केंद्रित अधिनियम और सुरक्षा योजनाएँ शीर्षक से... October 28, 2026 चंडीगढ़ की डॉ. रितु नांगिया ने छठे भारतीय... October 28, 2026 भवन विद्यालय के वार्षिक मेगा फेट ‘एनचांटे ’26’... October 28, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.