Chandigarh व्यापारियों की पेंशन योजना और व्यापारी आयोग के गठन के लिए संघर्ष जारी रहेगा : गोपाल शरण गर्गऑनलाइन बिजनेस वाले कर्मठ व्यापारियों के लिए नुकसानदेह by Gurdeep Singh October 29, 2026 written by Gurdeep Singh October 29, 2026 3FacebookTwitterPinterestEmail घरों में दुकान चलाने वालों से कोई दिक्कत नहीं चंडीगढ़ में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच की बैठक एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित चंडीगढ़ : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा, उनके कल्याण के लिए पेंशन योजना लागू करवाने तथा व्यापारी आयोग के गठन की मांग को लेकर संगठन लगातार संघर्ष कर रहा है। उनके मुताबिक व्यापारियों को उनका उचित मान-सम्मान और सुरक्षा दिलाना मंच की प्राथमिकता है।चंडीगढ़ में आयोजित मंच की बैठक एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गोपाल शरण गर्ग नेऑनलाइन बिजनेस वाले कर्मठ व्यापारियों के लिए नुकसानदेह करार दिया। और साथ ही उन्होंने घरों में दुकान चलाने वालों से कोई दिक्कत नहीं होने संंबंधी बात भी कही। उन्होंने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और करों के माध्यम से देश के विकास में योगदान देते हैं। ऐसे में व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करना तथा उनके हितों की रक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है।इस अवसर पर मंच के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष तरसेम मित्तल ने कहा कि चंडीगढ़ के व्यापारियों को स्थानीय स्तर पर पेश आने वाली समस्याओं को प्रशासन और नगर निगम तक पहुंचाना उनका नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन लगातार प्रयास करेगा।तरसेम मित्तल ने बताया कि व्यापारियों को उचित सम्मान, सुरक्षा और सुविधाएं दिलाने के उद्देश्य से पूरे चंडीगढ़ में व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इसके माध्यम से व्यापारियों को एकजुट कर उनकी मांगों को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।राजनीतिक दृष्टि से भी तरसेम मित्तल की भूमिका चर्चा में है। वह आम आदमी पार्टी के व्यापार विंग के उपाध्यक्ष भी हैं।बैठक में व्यापारियों की समस्याओं, उनके कल्याण और संगठन को मजबूत बनाने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। मंच ने व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए अपने प्रयासों को और तेज करने की प्रतिबद्धता जताई। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post श्री विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर, 30 यूनिट रक्त एकत्रित next post सीटीयू यूनियन के चुनाव इस बार शेर और इंजन पैनल आमने-सामने You may also like चंडीगढ़ की डॉ. रितु नांगिया ने छठे भारतीय... October 29, 2026 वाल्मीकि दयावान प्रभु जी मेरे अवगुण चित ना... October 29, 2026 भवन विद्यालय के वार्षिक मेगा फेट ‘एनचांटे ’26’... October 29, 2026 इनर व्हील क्लब चण्डीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल ने हर्षोल्लास... October 29, 2026 सीटीयू यूनियन के चुनाव इस बार शेर और... October 29, 2026 श्री विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव पर रक्तदान... October 29, 2026 आईटीबीपी के पूर्व सैनिक फोर्स की अनदेखी से... October 28, 2026 सरहदी ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित निशुल्क... October 28, 2026 महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन सत्य, तपस्या और... October 28, 2026 सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात... October 28, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.