Chandigarh सीटीयू यूनियन के चुनाव इस बार शेर और इंजन पैनल आमने-सामने by Gurdeep Singh October 29, 2026 written by Gurdeep Singh October 29, 2026 4FacebookTwitterPinterestEmail मतदान जारी : कल सुबह आएंगे चुनाव नतीजे चण्डीगढ़ : चण्डीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की यूनियन के वार्षिक चुनाव वर्ष 2026-27 के लिए इस बार दो पैनल शेर व इंजन चुनाव मैदान में हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी कृष्ण लाल मलिक एवं उप चुनाव अधिकारी सचिन यादव ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह 5 बजे से मतदान शुरू हुआ, जोकि रात 9 बजे तक चलेगा। इसके बाद बचे हुए मतदाताओं को कल सुबह भी 6 बजे से लेकर सुबह 8 बजे तक मतदान का मौका मिलेगा। मतदान का स्थान वर्कशॉप कैंटीन, डिपो-2 निर्धारित किया गया है। मतदान खत्म होने के तुरंत बाद मतगणना का कार्य आरंभ होगा व शुभ लगभग 10 बजे तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। कृष्ण लाल मलिक ने बताया कि चुनाव में चार पदों प्रधान, उपप्रधान, महासचिव और वित्त सचिव के लिए दो पैनल शेर व इंजन मैदान में हैं। सीटीयू के कुल 1478 वैध मतदाता इनमें से से नए पैनल का चुनाव करेंगे। पहले पैनल चंडीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन, चंडीगढ़ के पैनल को ‘शेर’ चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है। इस पैनल में प्रधान पद के लिए बलबीर सिंह (इंस्पेक्टर), उपप्रधान पद के लिए अत्तर सिंह (ड्राइवर), महासचिव पद के लिए मनदीप (कंडक्टर) और वित्त सचिव पद के लिए संजीव कुमार उम्मीदवार हैं। दूसरे पैनल सी.टी.यू. वर्कर्स यूनियन, चंडीगढ़ के पैनल को ‘रेल इंजन’ चुनाव चिह्न दिया गया है। इस पैनल में प्रधान पद के लिए इकबाल सिंह, (सब-इंस्पेक्टर), उपप्रधान पद के लिए रमेश कुमार (ड्राइवर), महासचिव पद के लिए रिचपाल सिंह और वित्त सचिव पद के लिए रामपाल, (कंडक्टर) चुनाव लड़ रहे हैं। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post व्यापारियों की पेंशन योजना और व्यापारी आयोग के गठन के लिए संघर्ष जारी रहेगा : गोपाल शरण गर्गऑनलाइन बिजनेस वाले कर्मठ व्यापारियों के लिए नुकसानदेह next post इनर व्हील क्लब चण्डीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल ने हर्षोल्लास से मनाया प्री-करवा चौथ; You may also like चंडीगढ़ की डॉ. रितु नांगिया ने छठे भारतीय... October 29, 2026 वाल्मीकि दयावान प्रभु जी मेरे अवगुण चित ना... October 29, 2026 भवन विद्यालय के वार्षिक मेगा फेट ‘एनचांटे ’26’... October 29, 2026 इनर व्हील क्लब चण्डीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल ने हर्षोल्लास... October 29, 2026 व्यापारियों की पेंशन योजना और व्यापारी आयोग के... October 29, 2026 श्री विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव पर रक्तदान... October 29, 2026 आईटीबीपी के पूर्व सैनिक फोर्स की अनदेखी से... October 28, 2026 सरहदी ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित निशुल्क... October 28, 2026 महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन सत्य, तपस्या और... October 28, 2026 सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात... October 28, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.