Chandigarh 48वीं राज्य रोलर हॉकी चैंपियनशिप में सीआरबी पब्लिक स्कूल, सेक्टर 7 (चंडीगढ़) के ज़ियान का शानदार प्रदर्शन by Gurdeep Singh November 4, 2026 written by Gurdeep Singh November 4, 2026 5FacebookTwitterPinterestEmail चण्डीगढ़ : सेक्टर 10 स्थित स्केटिंग क्लब में आयोजित 48वीं राज्य रोलर हॉकी चैंपियनशिप में सीआरबी पब्लिक स्कूल, सेक्टर 7 के उभरते खिलाड़ी ज़ियान ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में विशेष स्थान हासिल किया।प्रतियोगिता के दौरान ज़ियान ने बेहतरीन तकनीक, फुर्ती और खेल भावना का परिचय दिया। उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत मैच के दौरान दर्शकों और निर्णायकों का ध्यान उनकी ओर आकर्षित हुआ।विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य ने ज़ियान की इस उपलब्धि पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ज़ियान की यह सफलता उसकी कड़ी मेहनत, समर्पण और खेल प्रशिक्षक हरप्रीत सिंह के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि ज़ियान भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी स्कूल और शहर का नाम रोशन करेंगे।बिजली कंपनी में कार्यरत ज़ियान के माता-पिता, रोहित और जसप्रीत कौर ने भी खुशी व्यक्त की। उन्होंने अपने बेटे, कोच हरप्रीत सिंह और स्कूल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया तथा उनके प्रयासों व मार्गदर्शन की सराहना की।इस अवसर पर स्कूल परिसर में ज़ियान का विशेष रूप से अभिनंदन किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post रोट्रैक्ट क्लब चण्डीगढ़ हिमालयन द्वारा रोशनी 13.0 का आयोजन 4 को सेक्टर 17 मेंस्थानीय कुम्हारों के सहयोग से दीये बनाने व दीया पेंटिंग ड्राइव आयोजित की जाएँगी next post सीएजी ने टेलीकॉम और ब्रॉडकास्टिंग से जुड़ी उपभोक्ता शिकायतों के समाधान पर चौथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया You may also like हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष चंडीगढ़... November 4, 2026 Haryana Chief Minister, Sh. Nayab Singh Saini launching... November 4, 2026 सेक्टर-23 स्थित श्री मुनि जी की धर्मशाला में... November 4, 2026 वार्ड नं 5 में चौधरी जसपाल सिंह पाली... November 4, 2026 सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख... November 4, 2026 पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की... November 4, 2026 कल चमन था, आज एक सहरा हुआ… November 4, 2026 सेक्टर-23 स्थित श्री मुनि जी की धर्मशाला में... November 4, 2026 कैंसर पीड़ित 73 वर्षीय विधवा ने राष्ट्रपति से... November 4, 2026 चण्डीगढ़ में प्रॉपर्टी के हिस्सों की बिक्री पर... November 4, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.