Chandigarh हल्लोमाजरा में भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ की बैठक में कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति ने दिखाई संगठन की ताकत by Gurdeep Singh November 4, 2026 written by Gurdeep Singh November 4, 2026 4FacebookTwitterPinterestEmail चण्डीगढ़ : हल्लोमाजरा, वार्ड नंबर 20 में भारतीय जनता पार्टी के पूर्वांचल प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्वांचल समाज के लोगों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी संख्या में उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। कार्यकर्ताओं की उपस्थिति, अनुशासन और एकजुटता ने संगठन की मजबूती का शानदार परिचय दिया। बैठक के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने अपने विचार, सुझाव और समस्याएं खुलकर रखीं। सभी ने एक-दूसरे की बातों को गंभीरता और शांतिपूर्वक सुना। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पूर्वांचल समाज के सम्मान, अधिकार और जनहित के मुद्दों पर मिलकर कार्य करने पर जोर दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सतिंदर सिंह, पार्षद गुरचरण काला, नरेश पंचाल, शशि शंकर तिवारी (प्रदेश सचिव, भाजपा), दीदार सिंह (अध्यक्ष, खादी बोर्ड), राजीव पांडेय, प्रदीप शर्मा एवं विजय गोयल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस सफल आयोजन में अरविंद सिंह का विशेष योगदान रहा। उनके साथ गणेश झा ने भी बैठक को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनके अतिरिक्त मोहन कुमार, रामकुमार, जतिन मिश्रा, बिशन सिंह, दीपक यादव, प्रवीण खत्री, नरेश यादव एवं उन्नाव अंबेडकर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय सहयोग दिया। बैठक में यह संदेश स्पष्ट रूप से सामने आया कि भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि पूर्वांचल समाज की एकता, सम्मान, अधिकार और जनसेवा की मजबूत आवाज है। हल्लोमाजरा, वार्ड नंबर 20 की इस बैठक ने साबित कर दिया कि जब कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन के साथ खड़े होते हैं, तो संगठन की ताकत और पहचान स्वतः दिखाई देती है। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित next post जाट भवन में धूमधाम से मनाया गया हरियाणा दिवससांसद मनीष तिवारी ने किया नवनिर्मित लिफ्ट का उद्घाटनरागनियों के बोल और लोक संस्कृति के बिखरे रंग You may also like हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष चंडीगढ़... November 4, 2026 Haryana Chief Minister, Sh. Nayab Singh Saini launching... November 4, 2026 सेक्टर-23 स्थित श्री मुनि जी की धर्मशाला में... November 4, 2026 वार्ड नं 5 में चौधरी जसपाल सिंह पाली... November 4, 2026 सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख... November 4, 2026 पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की... November 4, 2026 कल चमन था, आज एक सहरा हुआ… November 4, 2026 सेक्टर-23 स्थित श्री मुनि जी की धर्मशाला में... November 4, 2026 कैंसर पीड़ित 73 वर्षीय विधवा ने राष्ट्रपति से... November 4, 2026 चण्डीगढ़ में प्रॉपर्टी के हिस्सों की बिक्री पर... November 4, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.