Home » उत्तरी भारत एससी-एसटी वेलफेयर एसोसिएशन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार

उत्तरी भारत एससी-एसटी वेलफेयर एसोसिएशन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार

by Gurdeep Singh

चंडीगढ़ पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर सम्मान मिलने पर प्रेम शम्मी ने दी बधाई

चण्डीगढ़ : उत्तरी भारत एससी/एसटी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम शम्मी ने चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस और पुलिस बल को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर सम्मान मिलने पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। शम्मी ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस के लिए यह सम्मान गर्व और गौरव का विषय है। राष्ट्रपति पुलिस कलर सम्मान मिलना पुलिस बल की छह दशकों की सेवा, समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान है।उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों और जवानों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पुलिसकर्मियों को भविष्य में भी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा।

You may also like

Leave a Comment