Chandigarh सेक्टर-23 स्थित श्री मुनि जी की धर्मशाला में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत ज्ञान सत्र का शुभारंभ by Gurdeep Singh November 4, 2026 written by Gurdeep Singh November 4, 2026 2FacebookTwitterPinterestEmail चण्डीगढ़ : धार्मिक आस्था, श्रद्धा और भक्तिभाव के वातावरण में आज श्री मुनि जी की धर्मशाला, सेक्टर-23-डी में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान सत्र का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर मुनि मंदिर के प्रधान दिलीप चंद गुप्ता एवं महासचिव ओ.पी. पाहवा विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं शिव मंदिर, सेक्टर-23 से अरविंद शर्मा एवं रमेश शर्मा के साथ रजनीश कालिया, गिरीश शर्मा, नरेश कुमार एवं शाखा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में भक्तजन भी कलश यात्रा में शामिल हुए। सभी श्रद्धालुओं की सहभागिता ने इस धार्मिक आयोजन की शोभा को और बढ़ाया। इस सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान सत्र में कथा वाचन का दायित्व डॉ. स्वामी वागीश स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज निभाएंगे, जबकि श्रीमद्भागवत का मूल पाठ अमर देव शास्त्री द्वारा किया जाएगा। दोनों विद्वानों के सान्निध्य में श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के दिव्य प्रसंगों, भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं तथा धर्म, भक्ति और सदाचार से जुड़ी शिक्षाओं का श्रवण करने का अवसर प्राप्त होगा। यह धार्मिक आयोजन 31 अक्टूबर से 6 नवंबर 2026 तक श्री मुनि जी की धर्मशाला, सेक्टर-23-डी, चंडीगढ़ में चलेगा। प्रतिदिन प्रातः 8 से दोपहर 12 बजे तक कथा मूल पाठ तथा सायं 4 से रात्रि 8 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। 6 नवंबर को हवन, कथा समापन एवं पूर्णाहुति के पश्चात दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक पंडित दीप राम भारद्वाज एवं परिवार ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए शहरवासियों एवं धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने और इस पावन आयोजन में सहभागी बनकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का कुरुक्षेत्र स्थित गुरुकुल में आयोजित next post कल चमन था, आज एक सहरा हुआ… You may also like हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष चंडीगढ़... November 4, 2026 Haryana Chief Minister, Sh. Nayab Singh Saini launching... November 4, 2026 सेक्टर-23 स्थित श्री मुनि जी की धर्मशाला में... November 4, 2026 वार्ड नं 5 में चौधरी जसपाल सिंह पाली... November 4, 2026 सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख... November 4, 2026 पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की... November 4, 2026 कल चमन था, आज एक सहरा हुआ… November 4, 2026 कैंसर पीड़ित 73 वर्षीय विधवा ने राष्ट्रपति से... November 4, 2026 चण्डीगढ़ में प्रॉपर्टी के हिस्सों की बिक्री पर... November 4, 2026 उत्तरी भारत एससी-एसटी वेलफेयर एसोसिएशन ने केंद्रीय गृह... November 4, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.