Chandigarh कल चमन था, आज एक सहरा हुआ… by Gurdeep Singh November 4, 2026 written by Gurdeep Singh November 4, 2026 2FacebookTwitterPinterestEmail डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने मिनी टैगोर थिएटर में सजाई संगीतमय महफिल ‘गीत मेरे मन के’बीडी शर्मा और क्विज मास्टर किशोर कुमार शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में की शिरकत, गायकों ने सदाबहार हिंदी फिल्मी गीतों से बांधा समां चण्डीगढ़ : डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप की ओर से शनिवार को मिनी टैगोर थिएटर में संगीतमय कार्यक्रम ‘गीत मेरे मन के’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों और शौकिया गायकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने हिंदी सिनेमा के सदाबहार गीतों की शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर यादगार-ए-रफी के बीडी शर्मा तथा सुरसरगम कला मंच, चंडीगढ़ के संस्थापक और प्रसिद्ध क्विज मास्टर किशोर कुमार शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। बीडी शर्मा ने सदाबहार गीत कल चमन था, आज एक सहरा हुआ प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, क्विज मास्टर किशोर कुमार शर्मा ने अनुराधा शर्मा के साथ छेड़ो ना मेरी जुल्फें गीत गाकर खूब वाहवाही बटोरी। दोनों की प्रस्तुतियों को श्रोताओं ने खूब सराहा। कार्यक्रम में अन्य प्रतिभागियों ने भी अपनी मधुर आवाज में लोकप्रिय हिंदी फिल्मी गीत प्रस्तुत कर संगीत की शानदार महफिल सजाई। कार्यक्रम में डॉ. गुरताप सिंह, आर.एन. गुप्ता, सुनील अंजोरिया, कुलदीप सिंह, गणेश कुमार, सी.पी. पुरी, संजय शर्मा, संजय बख्शी, जयदीप सिंह, एम.पी. सिंह, पूनम शर्मा, कविश कुमार, आर.सी. दास, शिवानी दुआ, सुरिंदर कक्कड़, मधु शर्मा, इंजीनियर तरसेम राज, अवतार सिंह, बी.बी. मल्होत्रा, कमल शर्मा, नीना शर्मा, डॉ. राकेश मल्होत्रा, रेनू शर्मा, नरेश कोहली, पवन कश्यप, अनुराधा शर्मा, अनिरुद्ध सहदेव, रिपु दमन, सुषमा रावल, विशाल मोनी, कुणाल बागड़ी, सुखपाल सिंह, विनय कुमार, हरजीत सचदेवा, रोमी और जे.के. भारद्वाज सहित अन्य प्रतिभागियों ने अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने ‘जाने-अनजाने लोग मिले’, ‘कभी खुद पे कभी’, ‘कितना हसीन चेहरा’, ‘मंजिलें अपनी जगह हैं’, ‘किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार’, ‘तुम अगर साथ देने का वादा करो’, ‘ना कोई दिल में समाया’, ‘मेरे नैना सावन भादों’, ‘किताबें बहुत सी पढ़ी होंगी तुमने’, ‘हमें तुमसे प्यार कितना’, ‘तेरी अदाओं पे मरता हूं’, ‘एक अंधेरे लाख सितारे’, ‘तुम जो मिल गए हो’, ‘लाखों हैं निगाहों में’, ‘ना मुंह छुपा के जियो’, ‘जवानी जानेमन हसीन दिलरुबा’ और ‘याद आ रहा है तेरा प्यार’ जैसे अनेक लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी। इस संगीतमय आयोजन ने संगीत प्रेमियों को अपनी गायन प्रतिभा प्रदर्शित करने, हिंदी फिल्मों के सदाबहार गीतों की यादें ताजा करने और संगीत के प्रति अपने प्रेम को साझा करने का बेहतरीन मंच प्रदान किया। पूरे कार्यक्रम का माहौल संगीतमय और खुशनुमा बना रहा। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post सेक्टर-23 स्थित श्री मुनि जी की धर्मशाला में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत ज्ञान सत्र का शुभारंभ next post भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का कुरुक्षेत्र में हरियाणा दिवस के अवसर पर आयोजित ‘हीरक जयंती समारोह’ में पहुंचने पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी स्वागत करते हुए। You may also like हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष चंडीगढ़... November 4, 2026 Haryana Chief Minister, Sh. Nayab Singh Saini launching... November 4, 2026 सेक्टर-23 स्थित श्री मुनि जी की धर्मशाला में... November 4, 2026 वार्ड नं 5 में चौधरी जसपाल सिंह पाली... November 4, 2026 सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख... November 4, 2026 पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की... November 4, 2026 सेक्टर-23 स्थित श्री मुनि जी की धर्मशाला में... November 4, 2026 कैंसर पीड़ित 73 वर्षीय विधवा ने राष्ट्रपति से... November 4, 2026 चण्डीगढ़ में प्रॉपर्टी के हिस्सों की बिक्री पर... November 4, 2026 उत्तरी भारत एससी-एसटी वेलफेयर एसोसिएशन ने केंद्रीय गृह... November 4, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.