Haryana आईएमसी हिसार परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, मुख्य सचिव ने दिए त्वरित क्रियान्वयन के निर्देश by Bhumi April 15, 2026 written by Bhumi April 15, 2026 289FacebookTwitterPinterestEmail हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने आज यहां एक उच्च स्तरीय बैठक में महत्वाकांक्षी इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (आईएमसी) हिसार परियोजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान परियोजना से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों को शीघ्रता से लागू करने के निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव ने विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने और इसके समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना प्रदेश की औद्योगिक क्षमता को बढ़ाने, निवेश आकर्षित करने और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। नागरिक उड्डयन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती जी. अनुपमा ने बताया कि परियोजना विभिन्न मोर्चों पर तेजी से आगे बढ़ रही है। योजना निर्माण, बुनियादी ढांचा विकास तथा नियामकीय स्वीकृतियों पर समानांतर रूप से कार्य किया जा रहा है। अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर के तहत विकसित की जा रही यह परियोजना हिसार को आधुनिक विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। 1,605 एकड़ क्षेत्र में फैली इस परियोजना के बड़े हिस्से को पर्यावरण सम्बन्धी मंजूरी मिल चुकी है, जबकि शेष क्षेत्र के लिए स्वीकृतियां अंतिम चरण में हैं। इस क्लस्टर में बड़े पैमाने पर विनिर्माण निवेश आकर्षित करने और हजारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने की क्षमता है। बैठक में नागरिक उड्डयन, सिंचाई एवं जल संसाधन, बिजली वितरण कंपनियों और परियोजना से जुड़े विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Bhumi previous post हरियाणा में पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों के लिए समर्पित कॉल सेंटर शुरू next post हरियाणा में पोड टैक्सी परियोजना को लेकर जापान-USA कंपनियों से साझेदारी पर मंथन You may also like एन.आई.टी. फरीदाबाद का स्थापना दिवस शहर के इतिहास... October 19, 2026 संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम... October 19, 2026 *व्यापारियों एवं उद्योगपतियों की समस्याओं के समाधान के लिए हरियाणा... October 19, 2026 हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण तथा मत्स्य... October 19, 2026 Haryana Chief Secretary Sh. Anurag Rastogi chairing the... October 19, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, स्वीडन... October 19, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी श्री भोपाल... October 19, 2026 हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण... October 19, 2026 हरियाणा के लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री... October 19, 2026 हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन श्री मोहन... October 19, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.