Chandigarh उजागर सिंह की पुस्तक ‘पंजाब के अनमोल रत्न’ का हुआ लोकार्पण by Gurdeep Singh October 19, 2026 written by Gurdeep Singh October 19, 2026 3FacebookTwitterPinterestEmail पंजाबियों की विशिष्ट उपलब्धियों तथा विश्व स्तर पर पंजाब का गौरव बढ़ाने वाली महान हस्तियों के जीवन पर आधारित उजागर सिंह की पुस्तक ‘पंजाब के अनमोल रत्न’ का विगत दिवस चंडीगढ़ प्रेस क्लब में जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारियों की मासिक बैठक के दौरान लोकार्पण किया गया। पुस्तक का लोकार्पण हिमाचल प्रदेश के ऊना से पूर्व विधायक तथा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री के पूर्व प्रेस सचिव ओ.पी. रतन ने किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए ओ.पी. रतन ने कहा कि यह पुस्तक युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगी। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण के बल पर विशिष्ट पहचान बनाने वाली 54 पंजाबी हस्तियों के जीवन और उपलब्धियों का विवरण दिया गया है।पुस्तक में एयर चीफ मार्शल अर्जन सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा, लेफ्टिनेंट जनरल हरबख्श सिंह, एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह, विश्व बैंक के प्रमुख अजयपाल सिंह बंगा, फाइबर ऑप्टिक तकनीक के जनक डॉ. नरेंद्र सिंह कपानी, राजा रणधीर सिंह, मिल्खा सिंह, संत अतर सिंह मस्तुआणा, सरदार कपूर सिंह, खालसा एड के रवि सिंह, बाबा राम सिंह, महेंद्र सिंह रंधावा, डॉ. सरदारा सिंह जौहल सहित अनेक प्रमुख हस्तियों को शामिल किया गया है। बैठक में ओपिंदर सिंह लांबा, जनरैल सिंह, साधु सिंह बराड़, डॉ. मेघा सिंह, अजीत कंवल सिंह हमदर्द, सुरिंदर मलिक, शिखा कौशल नेहरा, राजिंदर कौर, उमा शर्मा, सर्वजीत कंगणिवाल, आर.सी. बाली और प्रेम विज सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। लेखक उजागर सिंह ने इस आयोजन के माध्यम से उन्हें सम्मान देने के लिए सेवानिवृत्त अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post सरगम सोसाइटी ऑफ इंडियन म्यूजिक एंड आर्ट ने चण्डीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से मिनी टैगोर थिएटर में महफिल-ए-म्यूजिक” संगीत कार्यक्रम का किया आयोजन next post विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी ने किया शस्त्र पूजन You may also like आ रहे हैं वो मेरे साईं… October 19, 2026 वार्ड नंबर 09, गाँव दरिया में इंद्रजीत सिंह... October 19, 2026 चण्डीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से संवाद... October 19, 2026 पीजीजीसी-46 में स्टार्टअप के कानूनी पहलुओं पर सत्र... October 19, 2026 डॉ. अंजना गर्ग को मिला प्रतिष्ठित ‘अग्ररत्न सम्मान’ October 19, 2026 ढोल की थाप, डांडिया की खनक और गुजरात... October 19, 2026 भाजपा, चण्डीगढ़ के लीगल सेल ने “सेवा संकल्प”... October 19, 2026 सीएससीए ने जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह... October 19, 2026 मां भगवती के जागरण में अजय राणा के... October 19, 2026 सेक्टर-32 अस्पताल की स्लिप रोड पर आधे-अधूरे पैचवर्क... October 19, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.