Chandigarh “गावो विश्वस्य मातरः” अर्थात गाय विश्व की माता है: गोपाल मणि महाराज by Gurdeep Singh October 9, 2026 written by Gurdeep Singh October 9, 2026 5FacebookTwitterPinterestEmail श्री गोपाल गोलोक धाम, कैम्बवाला, चण्डीगढ़ में पितृ पक्ष (श्राद्ध पक्ष) के पावन अवसर पर सात दिवसीय ‘धेनुमानस गौ कथा’ का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर कथा व्यास, गो-गंगा कृपाकांक्षी पूज्य श्री गोपाल मणि जी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गाय केवल एक साधारण पशु या जानवर नहीं है, बल्कि वह सनातन संस्कृति में श्रद्धा, करुणा और जीवन का आधार (प्राण) है। इसलिए गाय को कभी भी एक साधारण पशु के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।महाराज जी ने वेदों, महाभारत और सनातन परंपरा का हवाला देते हुए इसका धार्मिक महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि गौ माता समस्त संसार का पोषण करने वाली हैं और उनमें सभी आराध्य देवी-देवताओं का निवास स्थान है।कथा व्यास ने वेद-पुराणों में वर्णित गौमाता की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे जन्म से लेकर मृत्यु तक होने वाले सभी संस्कारों में गौमाता से प्राप्त पंचगव्य का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल किया जाता है। इसके बावजूद हम आज भी गौमाता के संरक्षण के प्रति पूरी तरह सचेत नहीं हो रहे हैं। उन्होंने आह्वान किया कि गाय की रक्षा के लिए काम कर रहे सभी संगठनों को एक मंच पर आकर गौमाता की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए, ताकि उनका उचित संरक्षण हो सके।संत गोपाल मणि महाराज ने गौमाता का वैज्ञानिक महत्व बताते हुए कहा कि उच्च रक्तचाप से पीड़ित व्यक्ति यदि श्रद्धापूर्वक गाय माता के शरीर पर 21 बार हाथ फेर ले, तो उसका रक्तचाप सामान्य होने लगता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आज के समय में गोमूत्र का प्रयोग बड़े पैमाने पर विभिन्न प्रकार की जीवनदायिनी औषधियां बनाने में किया जा रहा है। कथा से मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु कोकथा के दौरान आचार्य सीताशरण महाराज ने अपनी सुमधुर आवाज में भजनों के माध्यम से गौकथा की महिमा का गुणगान किया। वहीं, व्यास गौरांग शरण मणि जी ने भक्त प्रह्लाद की कथा के प्रेरक प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस पावन अवसर पर गौकथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में गौभक्त गौशाला पहुंचे।इस धार्मिक समागम में ट्राइसिटी (चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली) हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से आए सैकड़ों गौभक्तों ने कथा श्रवण कर पुण्य लाभ कमाया। इस विशेष मौके पर श्री गोपाल गोलोक धाम की समस्त कार्यकारिणी के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post ईएसआई का ‘स्मृति पौधारोपण’ 9 अक्टूबर को next post सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य कर्म सिंह कर्मा से मिला प्रतिनिधिमंडल You may also like PSO-Gunman Tri-City Association Formed to Provide a Platform... October 9, 2026 अश्विन नवरात्र मेले के प्रथम दिन माता मनसा... October 9, 2026 मनीमाजरा में युवाओं से सीधा संवाद, नशे से... October 9, 2026 गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-23 ए द्वारा... October 9, 2026 चण्डीगढ़ से बिना परमिट एवं निर्धारित टाइम टेबल... October 9, 2026 सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर राष्ट्रीय सफाई... October 9, 2026 ईएसआई का ‘स्मृति पौधारोपण’ 9 अक्टूबर को October 9, 2026 प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व... October 9, 2026 जीएसटी 2.0 के महत्वपूर्ण सुधारों का कैट,चंडीगढ़ चैप्टर... October 9, 2026 शिशु निकेतन की बेटियों ने बढ़ाया चंडीगढ़ का... October 9, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.