Chandigarh घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल by Gurdeep Singh October 12, 2026 written by Gurdeep Singh October 12, 2026 14FacebookTwitterPinterestEmail चण्डीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कृष्ण लाल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद (आईएएस), डिप्टी कमिश्नर निशांत कुमार यादव (आईएएस) तथा नगर निगम आयुक्त अमित कुमार से मांग की है कि रिहायशी मकानों में दुकानें चलाने के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर प्रशासन को इस मामले में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने की पहल करनी चाहिए, ताकि हजारों छोटे दुकानदारों को बेरोजगार होने से बचाया जा सके।एक बयान में कृष्ण लाल ने कहा कि यदि इस फैसले के तहत चंडीगढ़ की कॉलोनियों और गांवों में रिहायशी मकानों में चल रही छोटी-छोटी दुकानों को बंद करना पड़ा, तो हजारों परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो जाएगा। इन दुकानों को चलाने वाले अधिकांश लोग मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों से संबंध रखते हैं। वे अपने घरों में छोटी दुकानें खोलकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि इन दुकानदारों के लिए दुकानें केवल कारोबार का साधन नहीं, बल्कि उनके परिवारों की आजीविका का एकमात्र सहारा हैं। यदि उनकी दुकानें बंद हो जाती हैं, तो उनके सामने बेरोजगारी और आर्थिक तंगी की गंभीर समस्या पैदा हो जाएगी। इससे अनेक परिवारों के लिए अपने दैनिक खर्च पूरे करना भी मुश्किल हो सकता है।कृष्ण लाल ने कहा कि चंडीगढ़ में छोटे दुकानदारों के सामने पहले ही रोजगार के सीमित अवसर हैं। वे न तो आसानी से रेहड़ी-फड़ी लगाकर अपना गुजारा कर सकते हैं और न ही महंगे व्यावसायिक शोरूम किराये पर लेकर कारोबार करने की स्थिति में हैं। ऐसे में अपने घरों में छोटी दुकानें चलाकर परिवार का पालन-पोषण करने वाले लोगों के सामने अब भविष्य को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई है।उन्होंने यह भी कहा कि अनेक दुकानदार वर्षों से नगर निगम को कमर्शियल प्रॉपर्टी टैक्स भी जमा कर रहे हैं। ऐसे में प्रशासन को इन लोगों की परिस्थितियों और उनकी आजीविका पर पड़ने वाले प्रभाव को गंभीरता से समझना चाहिए।कृष्ण लाल ने चंडीगढ़ प्रशासन से अपील की कि वह इस मामले में कानूनी पहलुओं की समीक्षा करवाए और सुप्रीम कोर्ट में उचित पुनर्विचार याचिका दाखिल करने की संभावनाओं पर तत्काल कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि प्रशासन को ऐसा रास्ता निकालने का प्रयास करना चाहिए, जिससे कानून का सम्मान भी बना रहे और हजारों छोटे दुकानदारों को बेरोजगारी तथा आर्थिक संकट का सामना भी न करना पड़े।उन्होंने कहा कि छोटे दुकानदारों की रोजी-रोटी बचाना और उनके परिवारों के भविष्य की रक्षा करना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल होना चाहिए 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post सृजन एन इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिएटिविटी एवं सी.एल. अग्रवाल डीएवी मॉडल स्कूल ने किया काव्य धारा का आयोजन next post हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी पटियाला जिला के पातड़ां में महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए। You may also like चंडीगढ़ की डॉ. रितु नांगिया ने छठे भारतीय... October 29, 2026 वाल्मीकि दयावान प्रभु जी मेरे अवगुण चित ना... October 29, 2026 भवन विद्यालय के वार्षिक मेगा फेट ‘एनचांटे ’26’... October 29, 2026 इनर व्हील क्लब चण्डीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल ने हर्षोल्लास... October 29, 2026 सीटीयू यूनियन के चुनाव इस बार शेर और... October 29, 2026 व्यापारियों की पेंशन योजना और व्यापारी आयोग के... October 29, 2026 श्री विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव पर रक्तदान... October 29, 2026 आईटीबीपी के पूर्व सैनिक फोर्स की अनदेखी से... October 28, 2026 सरहदी ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित निशुल्क... October 28, 2026 महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन सत्य, तपस्या और... October 28, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.