Chandigarh चंडीगढ़ की डॉ. रितु नांगिया ने छठे भारतीय साइंस टेक्नो फेस्टिवल 2026 में तृतीय स्थान प्राप्त किया चण्डीगढ़ : by Gurdeep Singh October 28, 2026 written by Gurdeep Singh October 28, 2026 3FacebookTwitterPinterestEmail गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (जीएमएसएसएस), सेक्टर 23-ए की डॉ. रितु नांगिया ने छठे भारतीय साइंस टेक्नो फेस्टिवल (बीएसटीएफ) 2026 में शिक्षकों की पावरपॉइंट प्रस्तुति प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया हैउनकी इस उपलब्धि के लिए द एनवायरनमेंट सोसाइटी ऑफ इंडिया, चण्डीगढ़ की ओर से करने पर हार्दिक बधाई दी गई है। यह राष्ट्रीय स्तर का विज्ञान महोत्सव श्रीमती पी. डी. श्रॉफ संस्कारदीप विद्यालय, अंकलेश्वर, गुजरात में आयोजित किया गया। इस महोत्सव में भारत के 18 राज्यों से लगभग 40 स्कूलों एवं टीमों ने भाग लिया। इस आयोजन ने वैज्ञानिक ज्ञान, नवाचार, रचनात्मकता और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान किया। डॉ. रितु नांगिया ने “फ्यूचर क्लासरूम : एआई चैलेंज 2026” (भविष्य की कक्षाः कृत्रिम बुद्धिमत्ता की चुनौती 2026) विषय पर अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। उन्हें इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए द एनवायरनमेंट सोसाइटी ऑफ इंडिया, चंडीगढ़ द्वारा नामित किया गया था। इस महोत्सव में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक जिज्ञासा, नवाचारी सोच, रचनात्मकता और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों की भागीदारी ने आपसी मित्रता, सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी प्रोत्साहित किया, जो “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को दर्शाता है। द एनवायरनमेंट सोसाइटी ऑफ इंडिया ने डॉ. रितु नांगिया की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उनकी सफलता से चंडीगढ़ का गौरव बढ़ा है। सोसाइटी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, विज्ञान संचार, पर्यावरण जागरूकता और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post भवन विद्यालय के वार्षिक मेगा फेट ‘एनचांटे ’26’ मेंसंगीत, मनोरंजन, जादू और प्रतिभाओं के संगम ने बांधा समां; विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता और उद्यमशीलता next post महिला केंद्रित अधिनियम और सुरक्षा योजनाएँ शीर्षक से व्याख्यान आयोजित चण्डीगढ़ : You may also like आईटीबीपी के पूर्व सैनिक फोर्स की अनदेखी से... October 28, 2026 सरहदी ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित निशुल्क... October 28, 2026 महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन सत्य, तपस्या और... October 28, 2026 सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात... October 28, 2026 अग्र महिला शक्ति ने अमित जिंदल की टीम... October 28, 2026 चण्डीगढ़ नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के... October 28, 2026 कांग्रेसी नेता द्वारा नालागढ़ के 600 साल पुराने... October 28, 2026 ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचे प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, समस्याओं... October 28, 2026 महिला केंद्रित अधिनियम और सुरक्षा योजनाएँ शीर्षक से... October 28, 2026 भवन विद्यालय के वार्षिक मेगा फेट ‘एनचांटे ’26’... October 28, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.