Chandigarh चंडीगढ़ के विभिन्न स्कूलों में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया by Gurdeep Singh October 19, 2026 written by Gurdeep Singh October 19, 2026 16FacebookTwitterPinterestEmail श्री विश्वकर्मा रामलीला क्लब, रामदरबार में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे समाजसेवी पवन कुमार शर्मा (संस्थापक, राजस्थान परिवार) का क्लब की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।इस शुभ अवसर पर चंडीगढ़ के विभिन्न स्कूलों में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को मुख्य अतिथि पवन कुमार शर्मा द्वारा क्लब के प्रधान संतोष कुमार वर्मा एवं चेयरमैन देवी सिंह की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य रामदरबार कॉलोनी के बच्चों एवं युवाओं को इन होनहार विद्यार्थियों की उपलब्धियों से प्रेरित करना है, ताकि वे भी शिक्षा, मेहनत और लगन के बल पर अपने जीवन में सफलता प्राप्त करें। हमारा प्रयास है कि रामदरबार कॉलोनी का प्रत्येक बच्चा अच्छी शिक्षा प्राप्त करे, अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन करे तथा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर एक स्वस्थ, उज्ज्वल और बेहतर भविष्य का निर्माण करे। बच्चों की सफलता समाज और देश का गौरव है। हम सभी प्रतिभाशाली बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं तथा मुख्य अतिथि श्री पवन कुमार शर्मा जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर प्रधान संतोष कुमार वर्मा, चेयरमैन देवी सिंह, सह-निदेशक मणि गोस्वामी व सह-निर्देशक राजेश नागरवाल भी उपस्थित रहे। अन्य उपस्थित सदस्यों में नंद राम संगम, शुभम धनवाल, लेखराज धवन, राधे जोहर, दीपक गोयल, नत्थू राम गुप्ता, मोहन लाल मेहरा, सतपाल मेहरा आदि भी मौजूद रहे। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post जीएमएचएस-28सी में ‘प्रदूषण रूपी रावण’ का किया दहन next post बुड़ैल मार्केट के दुकानदारों ने आप पार्टी नेता शादाब राठी पर परेशान करने के संगीन आरोप लगाए You may also like हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष चंडीगढ़... November 4, 2026 Haryana Chief Minister, Sh. Nayab Singh Saini launching... November 4, 2026 सेक्टर-23 स्थित श्री मुनि जी की धर्मशाला में... November 4, 2026 वार्ड नं 5 में चौधरी जसपाल सिंह पाली... November 4, 2026 सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख... November 4, 2026 पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की... November 4, 2026 कल चमन था, आज एक सहरा हुआ… November 4, 2026 सेक्टर-23 स्थित श्री मुनि जी की धर्मशाला में... November 4, 2026 कैंसर पीड़ित 73 वर्षीय विधवा ने राष्ट्रपति से... November 4, 2026 चण्डीगढ़ में प्रॉपर्टी के हिस्सों की बिक्री पर... November 4, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.