Chandigarh जीएसटी 2.0 के महत्वपूर्ण सुधारों का कैट,चंडीगढ़ चैप्टर ने किया जोरदार स्वागत by Gurdeep Singh October 9, 2026 written by Gurdeep Singh October 9, 2026 14FacebookTwitterPinterestEmail 57वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में व्यापार एवं उद्योग जगत के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों का कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट), चण्डीगढ़ चैप्टर ने एक बैठक करके स्वागत किया है। कैट, चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष हरीश गर्ग ने कहा कि जीएसटी व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और व्यापारी-अनुकूल बनाने की दिशा में उठाए गए ये कदम देश के करोड़ों व्यापारियों और एमएसएमई’ज़ के लिए राहत देने वाले हैं। हरीश गर्ग ने कहा कि तेज रिफंड प्रक्रिया, सरल जीएसटी रजिस्ट्रेशन, जेनुइन टैक्सपेयर्स के आईटीसी की सुरक्षा तथा कंप्लायंस का बोझ कम करने जैसे सुधार व्यापारियों के लिए ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस को मजबूत करेंगे। इससे व्यापारियों की वर्किंग कैपिटल बेहतर होगी और उन्हें कारोबार के विस्तार में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश का व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। ईमानदार व्यापारी को भय नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान और सुविधा मिलनी चाहिए। जीएसटी व्यवस्था में किए जा रहे ये सुधार सरकार और व्यापारिक समुदाय के बीच विश्वास को और मजबूत करेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार एवं जीएसटी काउंसिल द्वारा व्यापारियों की व्यावहारिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे सुधारों की सराहना करते हुए कहा कि जीएसटी को लगातार सरल और टेक्नोलॉजी-ड्रिवन बनाना विकसित भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। कैट के चण्डीगढ़ चैप्टर के महासचिव भीम सेन अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी प्रक्रियाओं के सरल होने से छोटे व्यापारियों, दुकानदारों और एमएसएमई’ज़ को विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि कम कंप्लायंस बर्डन से व्यापारी अपना अधिक समय कारोबार और ग्राहक सेवा पर दे सकेंगे। इस अवसर पर उमेश गुप्ता, नरेश गर्ग, राजकुमार, पवन गर्ग, बजरंग अग्रवाल एवं अनिल सिंघल ने भी जीएसटी काउंसिल के निर्णयों का स्वागत करते हुए कहा कि व्यापार सुगमता और पारदर्शिता को प्राथमिकता देने वाली यह पहल देश के व्यापारिक वातावरण को और मजबूत करेगी। कैट ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी सरकार व्यापारियों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखेगी और जीएसटी से संबंधित शेष व्यावहारिक समस्याओं का समाधान करते हुए एक सरल, पारदर्शी एवं व्यापारी हितैषी कर व्यवस्था को और मजबूत करेग 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post शिशु निकेतन की बेटियों ने बढ़ाया चंडीगढ़ का गौरव, क्रिकेट में जीता रजत पदक next post प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी You may also like चंडीगढ़ की डॉ. रितु नांगिया ने छठे भारतीय... October 29, 2026 वाल्मीकि दयावान प्रभु जी मेरे अवगुण चित ना... October 29, 2026 भवन विद्यालय के वार्षिक मेगा फेट ‘एनचांटे ’26’... October 29, 2026 इनर व्हील क्लब चण्डीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल ने हर्षोल्लास... October 29, 2026 सीटीयू यूनियन के चुनाव इस बार शेर और... October 29, 2026 व्यापारियों की पेंशन योजना और व्यापारी आयोग के... October 29, 2026 श्री विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव पर रक्तदान... October 29, 2026 आईटीबीपी के पूर्व सैनिक फोर्स की अनदेखी से... October 28, 2026 सरहदी ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित निशुल्क... October 28, 2026 महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन सत्य, तपस्या और... October 28, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.