Home » नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पीजीजीसी-46 के विद्यार्थियों ने निकाली पदयात्रा

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पीजीजीसी-46 के विद्यार्थियों ने निकाली पदयात्रा

by Gurdeep Singh

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज (पीजीजीसी-46) के विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा पीजीजीसी-46 कॉलेज से शुरू होकर कुंडन पब्लिक स्कूल, धनवंतरी आयुर्वेदिक कॉलेज, सेक्टर-46 मार्केट तथा सेक्टर-46 के रिहायशी क्षेत्रों से होकर गुजरी।

पदयात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने अपने हाथों में नशा मुक्त भारत अभियान तथा नशे को ना कहें जैसे संदेशों वाले फ्लेक्स बोर्ड लेकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।

पदयात्रा के समापन के बाद कॉलेज की प्रिंसिपल प्रोफेसर निशा अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि समाज में नशे के खिलाफ अधिक से अधिक जागरूकता पैदा करने के लिए इस प्रकार की गतिविधियों को लगातार दोहराया जाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

You may also like

Leave a Comment